KBP Times

लगातार चढ़ रहा यह स्मॉलकैप शेयर, हर दिन अपर सर्किट, निवेशकों को लाभ

up share

Business News : पिछले दो सप्ताह से एक कंपनी का शेयर लगातार उपर चढ़ रहा है और हर दिन इसके निवेशकों को लाभ मिल रहा है। फार्मा सेक्टर की कंपनी मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में लगातार तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 13 दिनों से इस में हर रोज 5ः का अपर सर्किट लग रहा है। इसके चलते इन 13 दिनों में कंपनी के शेयरों का भाव 88ः से ज्यादा चढ़ चुका है। इस दौरान शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई है।

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 14 जनवरी को शेयर मंगलम ड्रग्स के शेयर एनएसई पर अपनी 5 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा को छूकर 44.77 रुपये के स्तर पर बंद हुए। दिलचस्प बात यह रही कि शेयर इसी स्तर पर खुला और पूरे कारोबार के दौरान अपर सर्किट में ही लॉक रहा।

दो सप्ताह से ज्यादा की तेजी

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, मंगलम ड्रग्स के शेयरों ने पिछले 13 ट्रेडिंग सेशंस में कुल 88.27ः की तेजी दर्ज की है। इस तेज उछाल के पीछे बीते हफ्ते हुए कई बल्क डील्स को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।

प्राइवेट लिमिटेड ने बल्क डील के जरिए कंपनी के करीब 1.38 लाख शेयर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 48.35 लाख रुपये रही। इसके अलावा, नियो एपेक्स वेंचर स्स्च् ने करीब 27.6 लाख रुपये के शेयर बेचे।

इनके अलावा श्एपिटोम ट्रेडिंग एंड इनवेस्टमेंट्सश् ने लगभग 42 लाख रुपये के शेयरों की बिक्री की, जबकि श्मल्टीप्लायर शेयर एंड स्टॉक एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेडश् ने करीब 44 लाख रुपये के बेचे।

पहले की खरीदारी भी आई सामने

NSE के आंकड़ों के अनुसार, 29 दिसंबर को केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने ही ₹24.15 प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के करीब 1.38 लाख शेयर खरीदे थे। इस बल्क डील की कुल वैल्यू ₹33.28 लाख रही थी। इसके बाद से ही शेयर में तेज गतिविधि देखने को मिल रही है।

यह भी पढें : खरीदें या बेचें ? हाई से 25 फीसदी नीचे जाए शेयर तो क्या करें निवेशक

कंपनी का कारोबार

यह कंपनी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) और फार्मा इंटरमीडिएट्स के निर्माण के कारोबार में लगी हुई है। हालांकि, हालिया तेजी के पीछे कंपनी की ओर से कोई बड़ा कॉरपोरेट ऐलान सामने नहीं आया है।

सालभर का प्रदर्शन अभी भी कमजोर

मंगलम ड्रग्स के शेयरों में हालिया तेजी के बावजूद, इसका लंबी अवधि का प्रदर्शन अभी भी कमजोर है। बीएसई के एनालिटिक्स डेटा के मुताबिक, मंगलम ड्रग्स का शेयर पिछले एक साल में अब भी करीब 57ः नीचे है।

यह भी देखें : जयपुर में सेना की भव्य परेड, आमजन ने भी देखा सेना का शौर्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2