Jaipur: लोकप्रिय टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की की टीम मकर संक्रांति पर Pinkcity Jaipur में पतंगबाजी कर रही है। दरअसल मकर संक्रांति को सेलिब्रेट करते हुए विशेष एपिसोड की शूटिंग के लिए शो की पूरी टीम पहुंची है और यहां की रंगीन संस्कृति और पतंगबाजी की परंपरा को कैमरे में कैद कर रही है। शो की टीम ने Pinkcity Jaipur परकोटा क्षेत्र के हांडीपुरा इलाके में पतंगों की खरीदारी की, जहां कुछ सीन भी फिल्माए गए।
पत्रकार पोपटलाल को भीड़ ने घेरा
शूटिंग के दौरान पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम पाठक बच्चों की टोली के साथ जगन्नाथ शाह के रास्ते स्थित पतंगवालों के मोहल्ले में नजर आए। जैसे ही स्थानीय लोगों को टीवी शो की शूटिंग की जानकारी मिली तो वहां भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने चहेते कलाकारों की एक झलक के लिए उत्साहित दिखाई दिए।
एक सीन की शूटिंग पूरी कर जब पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभा रहे श्याम पाठक दुकान से बाहर निकले, तो वे भीड़ के बीच घिर गए। स्थिति को संभालते हुए शो की सिक्योरिटी टीम और बाउंसर्स ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आसपास मौजूद लोग लगातार फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे, जिससे पूरा इलाका मेले जैसा नजर आया।
यह भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की मचेगी धूम, कई इलाकों में पतंग उड़ाने पर पाबंदी भी
पतंगबाजी का विशेष आयोजन रखा गया
शो के क्रिएटर असित कुमार मोदी भी Jaipur में मौजूद हैं और परकोटा क्षेत्र में शो के अहम दृश्य शूट करवा रहे हैं। मकर संक्रांति के खास एपिसोड में गोकुलधाम सोसायटी के सभी सदस्य पतंगबाजी करते नजर आए हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो में पतंगबाजी का कॉन्सेप्ट रखा गया है, लेकिन खास बात यह है कि इस बार Pinkcity Jaipur की पारंपरिक पतंगबाजी और यहां का रंग-रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, शो के मेकर्स जयपुर की गलियों, छतों और बाजारों के साथ-साथ यहां की लोक संस्कृति को भी कहानी में पिरोने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही प्रसारित होने वाले ये एपिसोड न केवल मनोरंजन से भरपूर होंगे, बल्कि जयपुर की पतंगबाजी की पहचान को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
यह भी देखें: जयपुर के पतंग बाजारों का अनोखा नजारा, थीम पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र



