Jaipur: मकर संक्रांति के दिन बुधवार 14 जनवरी को पतंगबाजी की धूम रहेगी। खासकर गुलाबी नगरी जयपुर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा होगा। लेकिन जयपुर जिला प्रशासन ने कई इलाकों में दो दिन पतंगबाजी पर पाबंदी भी लगा दी गई है।
दरअसल, जयपुर में पहली बार मिलिट्री एरिया से बाहर आर्मी डे परेड का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते 14 और 15 जनवरी को परेड स्थल के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में पतंगबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे हेलिकॉप्टर
आर्मी डे परेड के दौरान हेलिकॉप्टर बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। जिसके चलते 14 जनवरी और 15 जनवरी को परेड स्थल के पास महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में पांच किलोमीटर के परिधि में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी। साथ ही ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी रहेगी।
जयपुर पुलिस की लोगों से अपील
जयपुर पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे आर्मी डे परेड के चलते सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। तय समय के दौरान पतंग नहीं उड़ाएं और आदेश का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय के बाद ज्योति मिर्धा या कौन?
यह भी देखें: कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय की वापसी के बाद क्या ज्योति मिर्धा भी लौटेंगी?



