KBP Times

शरीर में प्रोटीन में कमी ना होने दें, आपको कितने प्रोटीन की जरुरत है जानिए

Protein is must for our body

Health News: हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी ना होने देना चाहिए। एक दिन में आपको कितने प्रोटीन की मात्रा की जरुरत है इसे जानिए। हमारे शरीर के लिए ‘बिल्डिंग ब्लॉक्स’ की तरह काम करता है। हालांकि, अक्सर लोग जिम जाने वालों के लिए जरूरी समझते हैं, लेकिन मांसपेशियों के निर्माण से लेकर हार्माेनल बैलेंस और सेल्स की मरम्मत तक, शरीर के हर जरूरी फंक्शन में प्रोटीन की भूमिका होती है। इसलिए हर उम्र के व्यक्ति को एक फिक्स मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है।

एक दिन में कितने मात्रा की जरूरत है?

एक दिन में कितना प्रोटीन लेना जरूरी है, इस बारे में जानकारी न होने की वजह से अक्सर लोगों में इसकी कमी हो जाती है। एक दिन में आपके शरीर को कितने मात्रा की जरूरत होती है और इसकी कमी होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं। प्रोटीन की मात्रा आपकी उम्र, वजन, लिंग और आप कितनी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, इस पर निर्भर करती है। इसे आप इस तरीके से समझ सकते हैं-

सामान्य जीवनशैली- अगर आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपको अपने शरीर के वजन के प्रति किलो पर लगभग 0.8 ग्राम लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको दिनभर में करीब 48 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।

एक्टिव लाइफस्टाइल- अगर आप मॉडिरेट इंटेंसिटी की एक्सरसाइज करते हैं या पैदल चलने जैसी गतिविधियां करते हैं, तो यह मात्रा 1.1 से 1.3 ग्राम प्रति किलो हो सकती है।

एथलीट या बॉडीबिल्डिंग- हैवी एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह मात्रा 1.6 से 2.2 ग्राम प्रति किलो तक जा सकती है।

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं- इन्हें सामान्य से ज्यादा (लगभग 20-25 ग्राम एक्स्ट्रा) प्रोटीन की जरूरत होती है।

प्रोटीन की कमी के लक्षण कैसे होते हैं?

बार-बार भूख लगना और मीठा खाने की इच्छा- प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। इसकी कमी होने पर शुगर लेवल तेजी से गिरता है, जिससे आपको बार-बार भूख लगती है और मीठा या हाई-कैलोरी स्नैक्स खाने की तेज इच्छा होती है।

मांसपेशियों और जोड़ों में कमजोरी- प्रोटीन मांसपेशियों के रखरखाव के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियां ढीली होने लगती हैं और शरीर में कमजोरी या जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें : इंडियन आइडल विनर की मौत से चेतावनी, स्ट्रोक के लक्षण न करें नजरअंदाज

बालों, त्वचा और नाखूनों की समस्याएं- हमारे बाल, त्वचा और नाखून कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं, नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं और त्वचा रूखी या बेजान दिखने लगती है।

बार-बार बीमार पड़ना- हमारी इम्युनिटी के लिए भी जरूरी है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम या इन्फेक्शन होता है, तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है, जिसका एक कारण प्रोटीन की कमी है।

थकान और चिड़चिड़ापन- भरपूर मात्रा में प्रोटीन न मिलने से शरीर की ऊर्जा का स्तर गिर जाता है। इससे न केवल शारीरिक थकान होती है, बल्कि फोकस में कमी और मूड खराब रहने जैसी मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी देखें : कांग्रेस में रि-एंट्री का गजब खेल! महेंद्रजीत मालवीय की वापसी के बाद क्या ज्योति मिर्धा भी लौटेंगी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2