9 जनवरी को क्यों नहीं रिलीज हुई फिल्म?
दरअसल, फिल्म की री-रिलीज की पूरी तैयारी थी, लेकिन थिएटर और शो टाइमिंग की दिक्कत आड़े आ गई। मेकर्स के मुताबिक स्क्रीन्स नहीं मिल पाईं, जिसकी वजह से आखिरी मोमेंट पर फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया।
View this post on Instagram
स्क्रीन्स की कमी बनी सबसे बड़ी वजह
सूत्रों के मुताबिक, कपिल शर्मा की इस कॉमेडी फिल्म को पहले भी थिएटर्स में सही मौका नहीं मिल पाया था। प्रोड्यूसर रतन जैन (वीनस) ने बताया कि फिल्म पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी।लेकिन ज्यादातर स्क्रीन्स बड़ी फिल्म को दे दी गईं, जिससे ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को सिर्फ लिमिटेड थिएटर और ऑड शो टाइमिंग ही मिल पाई।
ऑडियंस तक पहुंच ही नहीं पाई फिल्म
कम स्क्रीन्स और अजीब टाइम स्लॉट की वजह से फिल्म दर्शकों तक ठीक से पहुंच ही नहीं सकी। इसी वजह से मेकर्स ने 9 जनवरी को इसे दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया था, लेकिन इस बार भी वही परेशानी सामने आ गई। फिलहाल मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है जल्द कोई बयान सामने आएगा।
कैसी रही फिल्म और स्टारकास्ट?
फिल्म को रिलीज के बाद क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। इसमें कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान नजर आए. फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। खास बात ये रही कि फिल्म में कपिल शर्मा की रियल लाइफ पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आई थीं, जो कहानी में उनकी पांचवीं पत्नी बनी थीं।
गानों और हीरोइनों को मिला प्यार
भले ही फिल्म को थिएटर में ज्यादा मौका न मिला हो, लेकिन इसके गाने हिट रहे। चारों हीरोइनों के काम को भी दर्शकों ने पसंद किया था, वहीं कपिल की कॉमेडी को लेकर फैंस में पहले जैसा क्रेज देखने को मिला।
इन दिनों कहां नजर आ रहे हैं कपिल शर्मा?
फिल्मों के अलावा कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड्स में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।



