KBP Times

ICC Ranking में भारत को फायदा, छठे स्थान पर पहुंची, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, इंग्लैण्ड सातवीं पोजिशन पर

ICC Ranking Table

Sports News: ICC Ranking में ऑस्ट्रेलिया टॉप पोजिशन में है। एशेज सीरीज में इंग्लैण्ड की हार ने उसे Ranking टेबल में नीचे ला दिया है जिससे भारत को उपर चढने का अवसर मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा तो वो भी टॉप 2 पोजिशन में आ सकती है। लेकिन कुल मिलाकर इंग्लैण्ड की टीम के नीचे खिसक जाने से भारत को फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 4-1 से एशेज सीरीज की शानदार जीत का ICC वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर बड़ा असर पड़ा है। इस सीरीज के बाद पूर्व चौंपियन ने शीर्ष पर अपनी पकड़ को और ज्‍यादा मजबूत किया है। जबकि इंग्लैंड का अभियान पटरी से उतरता नजर आ रहा है। इंग्लैंड के फिसलने से भारत के लिए ऊपर चढ़ने का मौका बन गया है, अगर टीम इंडिया लगातार अच्छे नतीजे हासिल करती है तो वह भी टॉप-2 में जगह बना सकती है।

भारत की उम्मीद जगी

भारत के लिए ICC अपडेटेड पॉइंट्स टेबल से थोड़ी उम्मीद जगी है। टीम इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ ICC Ranking Table में छठे स्थान पर है, जिससे वह सीजन में टॉप-2 की रेस में बनी हुई है। अभी भारत को कई अहम घरेलू और विदेशी सीरीज खेलनी हैं। इंग्लैंड के हारने से भारत के लिए ऊपर चढ़ने का मौका मिल गया है। लेकिन, उसे लगातार अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की सातवीं जीत

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैण्ड के साथ आखिरी टेस्ट में पांच विकेट से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 87.50 जीत प्रतिशत के साथ ICC Rating Top और ज्‍यादा मजबूत हो गया है, जो पहले 85.71 जीत प्रतिशत पर था। ये मौजूदा सीजन में उनकी सातवीं जीत है। वह सिर्फ एकमात्र बॉक्सिंग डे टेस्ट अब तक हारी है।

यह भी पढ़ें : ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई, अंक कटने की दी चेतावनी

इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका

इंग्लैंड की हार ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चौंपियनशिप में उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। बेन स्टोक्स की टीम 10 मैचों में छठी हार के साथ 31.66 जीत प्रतिशत पर पहुंच गई है। इंग्लिश टीम ICC पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है। वह बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से थोड़ा आगे है, लेकिन सबसे अहम बात ये है कि वह भारत से ठीक नीचे है।

यह भी देखें : चौमूं के बाद फिर मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2