KBP Times

ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई, अंक कटने की दी चेतावनी

Bangladesh World Cup

Bangladesh World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत के बाहर कराने की बात कही थी. बांग्लादेश चाहता था कि उसके मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने दो टूक कह दिया है कि ऐसा नहीं होगा.

नहीं माने तो कटेंगे अंक, विरोधी को मिलेगा वॉकओवर

आईसीसी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बांग्लादेश भारत आकर मैच नहीं खेलता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. हर मैच के अंक काट लिए जाएंगे और सामने वाली टीम को बिना खेले पूरे दो अंक मिल जाएंगे. यानी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सफर कागज़ों में ही खत्म हो सकता है.

अब बांग्लादेश के पास सिर्फ दो रास्ते

आईसीसी के इस सख्त रुख के बाद बांग्लादेश के सामने अब केवल दो ही विकल्प बचे हैं.पहला, वह आईसीसी की शर्त माने और भारत आकर सभी मैच खेले.
दूसरा, पूरे टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करे. अगर उसने दूसरा रास्ता चुना, तो ये फैसला उसके लिए बेहद महंगा साबित हो सकता है. ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के कुल 4 मैच तय हैं. इनमें से तीन मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता, तो उसे चारों मैचों में वॉकओवर देना पड़ेगा और सीधे 8 अंक गंवाने होंगे.

पहले भी हो चुका है ऐसा

क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहले भी देखा गया है. 1996 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ ने श्रीलंका का दौरा नहीं किया था. 2003 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड ने क्रमशः केन्या और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उन्हें वॉकओवर देना पड़ा.अब वैसी ही स्थिति टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बनती दिख रही है.

बहिष्कार किया तो किसी और टीम को मिल सकता है मौका

अगर बांग्लादेश पूरे टूर्नामेंट से हटता है, तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल किया जा सकता है. ऐसा 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश जाने से मना कर दिया था और उसकी जगह आयरलैंड को मौका मिला था. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बांग्लादेश की जगह कौन-सी टीम खेल सकती है.

ये हैं बांग्लादेश के तय मुकाबले

7 फरवरी 2026: वेस्टइंडीज़ vs बांग्लादेश, ईडन गार्डन्स, कोलकाता (3:00 बजे)

9 फरवरी 2026: इटली vs बांग्लादेश, ईडन गार्डन्स, कोलकाता (11:00 बजे)

14 फरवरी 2026: इंग्लैंड vs बांग्लादेश, ईडन गार्डन्स, कोलकाता (3:00 बजे)

17 फरवरी 2026: नेपाल vs बांग्लादेश, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (7:00 बजे)

विवाद की जड़: मुस्तफिजुर और IPL

पूरा मामला तब गरमाया, जब आईपीएल टीम केकेआर ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के कहने पर रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेशी सरकार भी विवाद में कूद पड़ी और भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे डाली.

सुरक्षा का हवाला, IPL पर भी गिरी गाज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लिखे पत्र में खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार किया. यही नहीं, नाराज़गी में बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी.अब आईसीसी ने साफ कर दिया है कि कोई समझौता नहीं होगा. बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने के लिए भारत आना ही होगा. ऐसे में अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि बांग्लादेश झुकेगा या इतिहास दोहराएगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral video

जयपुर में B.Ed कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर डांस से बांधा समां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Mehndi

शादी से पहले दुल्हन को लगायी जाती है मेहंदी, इसके पीछे क्या है कारण ?

mango

आम और दूध को एक साथ लेना कितना सही है? जानें

NTA issue Admit card

NEET UG 2026 Re Exam के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Akhilesh Yadav

‘हिंदू जहरीला हो गया’ बयान पर गरमाई सियासत, BJP ही नहीं कांग्रेस-AIMIM ने भी अखिलेश को घेरा

mehengai badhi

थोक महंगाई बढ़कर 9.68% पर पहुंची, जरूरत के सामान, फ्यूल के दाम बढ़े

India A with Sri Lanka

ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का दिया टारगेट, सूर्यवंशी फिर हुए फेल

Narendra Modi

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

suchita ugale sucide

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

2

2