KBP Times

MPLADS फंड को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने खोली बीजेपी सांसदों की पोल!

MPLADS

MPLADS: हाल ही में, बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने राजस्थान कांग्रेस के सांसदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने MPLADS फंड को हरियाणा में सुरेजवाला के बेटे के विधायकी क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी सांसदों के MPLADS फंड का ब्योरा जारी किया और सवाल उठाया कि क्या ये नियम सिर्फ कांग्रेस पर लागू होते हैं या बीजेपी पर भी?

कांग्रेस के तीखे सवाल

कांग्रेस नेता और महासचिव आरसी चौधरी ने बीजेपी और गृहमंत्री से सवाल किया कि क्या देश में कानून और नियम केवल कांग्रेस के लिए हैं, बीजेपी के सांसदों के लिए नहीं? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या बीजेपी सांसदों द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर फंड की अनुशंसा करना ‘लूट’ कहलाता है? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में भी सांसदों को अपने MPLADS फंड से पैसा देना पड़ता है, तो इसे देश की प्रशासनिक और विकासात्मक दुर्दशा का सबसे बड़ा प्रमाण नहीं माना जाएगा?

बीजेपी सांसदों द्वारा MPLADS फंड का दुरुपयोग

आरसी चौधरी ने बीजेपी के सांसदों द्वारा MPLADS फंड का ब्योरा पेश किया। उन्होंने उदाहरण दिए कि कैसे बीजेपी सांसदों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर विभिन्न राज्यों में फंड की अनुशंसा की। जैसे बिहार के बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने इंदौर, मध्य प्रदेश में 14.99 लाख रुपये, और राजस्थान के सांसद रवनीत सिंह ने हरियाणा के करनाल में 5 लाख रुपये दिए। इसके अलावा, अन्य राज्यों में भी बीजेपी सांसदों ने MPLADS फंड का उपयोग किया, अब सवाल ये है की क्या बीजेपी खुद वही काम कर रही है, जिसे वह कांग्रेस पर आरोपित कर रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2