KBP Times

रेलवे के खिलाफ मैच में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली ?

Virat Kohli

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के छठे चरण में 6 जनवरी को दिल्ली और रेलवे की टीमें आमने-सामने हैं। रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। लेकिन मैच शुरू होने से पहले दिल्ली की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो उसमें विराट कोहली का नाम नहीं था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

पहले खेलना तय माना जा रहा था विराट का

दरअसल, कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि विराट कोहली (Virat Kohli) रेलवे के खिलाफ ये मुकाबला खेल सकते हैं। इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि विराट एक बार फिर दिल्ली की तरफ से मैदान में उतरेंगे, लेकिन टीम शीट ने सबको चौंका दिया। मैच से कुछ घंटे पहले दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने साफ कर दिया था कि विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में जुट सकते हैं विराट

विराट कोहली (Virat Kohli) 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि इसी सीरीज की तैयारी के चलते विराट ने आखिरी समय पर विजय हजारे का यह मैच छोड़ने का फैसला किया। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट से पहले सभी खिलाड़ियों को कम से कम दो मैच खेलने को कहा था। विराट कोहली इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में दो मुकाबले खेल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने नियम भी पूरा कर लिया है।

विजय हजारे में रहा विराट का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की ज़बरदस्त शतकीय पारी खेली थी। वहीं गुजरात के खिलाफ उन्होंने 77 रन बनाए थे। दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम को जीत मिली थी। दिल्ली ने अब तक टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है। अब फैंस को इंतज़ार है 11 जनवरी का, जब विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में नज़र आ सकते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

2

2