KBP Times

Delhi Pollution: AAP ने प्रदूषण के खिलाफ खोला मोर्चा, आतिशी बोलीं- ड्रामेबाजी बंद की जाए…

Atishi

Delhi Pollution: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज(6 जनवरी) वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान AAP नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार प्रदूषण के मुद्दे से भाग रही है. आज दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है. जब AAP प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग करती है, तो भाजपा चर्चा से बचने के लिए बहाने बनाती है, यह तमाशा क्यों हो रहा है? भाजपा प्रदूषण की चर्चा से भागना चाहती है क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है. हम यह मांग करते हैं कि यह ड्रामेबाजी बंद की जाए और प्रदूषण के मुद्दे पर तुरंत चर्चा की जाए.

केजरीवाल और AAP गैंग ने झूठ बोला

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल और AAP गैंग ने झूठ बोला, उन्होंने दावा किया कि हमने कुत्तों को लेकर कोई ऑर्डर पास किया है. उन्हें शर्म आनी चाहिए. आज हमने विधानसभा में मांग की कि वे इसके लिए माफी मांगें. हम मांग करते हैं कि वे दिल्ली से, अध्यापकों से और पूरे देश से माफी मांगें.

यह भी पढ़ें: JNU कैंपस में नारेबाजी पर RJD सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, कहा- ‘बिहार की लड़कियों..’

विपक्ष का काम सिर्फ ड्रामा करना है

प्रदूषण पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर खुराना ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ ड्रामा करना है. वो सदन में आकर प्रदूषण पर चर्चा करें. उनको सिर्फ ड्रामा करना है. रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जो सरकार ईमानदारी से काम कर रही है, जब उसपर चर्चा होगी तो वो(विपक्ष के लोग) मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे इसलिए वो चर्चा से भाग रहे हैं.

वहीं उन्होंने JNU कैंपस में PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी पर कहा कि ये जो देश विरोधी कार्य कर रहे हैं, उनपर नकेल कसने का समय आ गया है. मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस इसपर सख्त कार्रवाई करेगी.

“40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब | Honeytrap Case Rajasthan

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2