KBP Times

“छात्रों के भेस में नक्सली…” JNU में PM मोदी और शाह के खिलाफ नारेबाजी पर बोले शाहनवाज हुसैन

Shahnawaz Hussain

JNU Slogan Row: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर विवादित नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है. इस नारेबाजी का 35 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि JNU में देश विरोधी ताकतें भारत का अपमान कर रही हैं. पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारे लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जिस तरह से नारे लगाए गए, उससे पता चलता है कि ये लोग छात्रों के भेस में नक्सली बन गए हैं.

गैर-जिम्मेदार तत्व सिर उठाते हैं

JNU कैंपस में नारेबाजी के खिलाफ दिल्ली के मंत्री आशीष सूद की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत खारिज होने के बाद JNU में इस प्रकार के नारे लगना निंदनीय है. शरजील इमाम ने चिकन नेक काटकर पूर्वोत्तर भारत को अलग करने की बात कही थी. उमर खालिद ने ‘भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे’ के नारे लगाए थे और 2020 के दंगों में भी उसका हाथ पाया गया था. ऐसे लोगों के प्रति सहानुभूति इसलिए दिखाई जाती है क्योंकि इस विधानसभा में ऐसे लोग हैं जिन्होंने शरजील इमाम के साथ मंच साझा किया था. जब आप ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं, तो JNU में ऐसे गैर-जिम्मेदार तत्व सिर उठाते हैं, जिसकी मैं निंदा करता हूं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू किराना व्यापारी की हत्या, 18 दिनों में 6 लोगों को मार डाला

उन्होंने आगे कहा कि JNU में जो हुआ है, जहां शरजील इमाम और उमर खालिद का एक तरह से समर्थन किया गया है, यह निंदनीय है और देश के खिलाफ है.

देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश

वहीं भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि इस देश में कोई भी सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है. इस देश में न्याय व्यवस्था से ऊपर कुछ भी नहीं है, और सरकार भी इसका पालन करने के लिए बाध्य है. इस तरह से उस न्याय का विरोध करना और सिर्फ राजनीति करना, इसका मतलब है कि आप देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं. मैं ऐसे लोगों की निंदा करता हूं जो इस देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

“40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब | Honeytrap Case Rajasthan

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2