KBP Times

स्त्री शक्ति योजना में महिला उद्यमियों को एक करोड़ तक का लोन

स्त्री शक्ति योजना

Istri Shakti Yojna: महिलाओं को खुद का बिजनेस करने या अपने द्वारा पहले से चल रहे बिजनेस को विस्तार देने के लिए स्त्री शक्ति योजना में सरकार की ओर से एक करोड रुपये तक का लोन दिया जाता है। सरकार महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है। यही कारण है कि सरकार महिला उद्यमियों की मदद के लिए कई सारी स्कीम्स चलाती है, जिसके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं होता है। अगर कोई महिला कोई खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं या अपने चालू बिजनेस को और विस्तार देना चाहती हैं तो सरकार आर्थिक रुप से उन महिलाओं की पूरी मदद करती है। ऐसी महिलाएं अपने बिजनेस के लिए कम ब्याज, बिना कोलैटरल और नाम मात्र के पेपरवर्क पर गवर्नमेंट बैक्ड बिजनेस लोन हासिल कर सकती हैं। यहां पर आपको ऐसी ही एक सरकारी स्कीम के बारे में बताया जा रहा है, जिसका नाम है स्त्री शक्ति योजना। इस स्कीम में महिलाएं 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का सस्ता बिजनेस लोन हासिल कर सकती हैं.

क्या है स्त्री शक्ति योजना

ये योजना महिलाओं को अपना कारोबार शुरू करने या बढ़ाने में मदद करती है। यह योजना मुख्य रूप से महिला उद्यमियों को बैंक लोन पर विशेष लाभ देती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो अपना छोटा या मीडियम साइज का कारोबार चलाती हैं या शुरू करना चाहती हैं। इस स्कीम का फायदा प्रोफेशनल महिलाएं भी उठा सकती हैं जैसे डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स। इस स्कीम की शुरुआत अक्टूबर 2000 में की गई थी। वित्तीय संस्थाएं इस योजना के तहत बिजनेस लोन मुहैया कराती हैं।

कितना लोन मिलता है

कितना लोन मिलेगा ये लोन लेने वाले की प्रोफाइल पर निर्भर करता है। जैसे कि –

खुदरा व्यापारीः 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक
व्यावसायिक उद्यमः 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक
पेशेवरः 50,000 रुपये से 25 लाख रुपये तक
लघु एवं लघु उद्यमः 50,000 रुपये से 25 लाख रुपये तक
ये स्कीम महिलाओं को ही टारगेट करती है, इसलिए ब्याज दरों में उन्हें रियायत भी मिलती है। जैसे 2 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर ब्याज दर में 0.5þ की छूट मिलती है। कुछ मामलों में 5þ तक की छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें : Rozgar news: 12वीं पास बेरोजगारों के लिए वनपाल बनने का अवसर, विभाग ने 259 पदों पर निकाली सीधी भर्ती 

लोन में गारंटी की छूट

इस योजना में महिला उद्यमियों को बड़ा फायदा मिलता है। जो कि अपना छोटा-मध्यम कारोबार (डैडम्) चलाती हैं, इसमें उनको 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए गारंटी या गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। कई मामलों में तो ये 1 करोड़ रुपये तक होती है। हालांकि 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन पर गारंटी चाहिए होती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2