KBP Times

“अब जेल ही मेरी जिंदगी है…” ज़मानत नहीं मिलने पर मायूस उमर खालिद का बयान

उमर खालिद

New Delhi: “अब जेल ही मेरी जिन्दगी है…”, यह मायूसी भरे शब्द उमर खालिद ने ज्योत्सना लहिरी से कहे जब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट New Delhi ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। लेकिन उमर खालिद ने आगे यह भी कहा कि दूसरों को मिली रिहाई से खुश हूं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजिल इमाम के साथ दिल्ली दंगों में सहयोगी पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं को स्वीकार कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है. वहीं इसी केस में पांच अन्य आरोपियों को जमानत दी गई है.
2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है.
हालांकि इसी मामले में कोर्ट ने पांच अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है. जमानत पाने वालों में गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद शामिल हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले से जुड़े लोगों और समर्थकों के बीच अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें“जो काम कसाब ने किया..” उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने पर बोले गिरिराज सिंह 

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, उमर खालिद का बयान

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उमर खालिद ने अपनी साथी बानो ज्योत्सना लाहिरी से बातचीत में कहा कि अब जेल ही उनकी जिंदगी बन गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई है, भले ही उन्हें खुद राहत नहीं मिली.

बानो ज्योत्सना लाहिरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत को साझा किया. उन्होंने लिखा कि उमर ने कहा कि वह दूसरों की जमानत से बहुत खुश और राहत महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले दिन मुलाकात के लिए आएंगी, जिस पर उमर ने जवाब दिया कि अब यही जिंदगी है.

यह भी देखें: Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2