KBP Times

‘यूपी-बिहार बना रहे हैं…’ BMC चुनाव से पहले घोषणापत्र जारी करते हुए बोले ठाकरे ब्रदर्स

Uddhav Thackeray,Raj Thackeray

BMC Elections 2026: मुंबई महानगरपालिका यानी (BMC) चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है, जहां शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन और चुनावी प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। इतना ही नहीं, दोनों नेताओं ने जल्द ही अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की घोषणा भी की।

“अब लोकतंत्र नहीं रहा”

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब लोकतंत्र नहीं रहा, यह झुंडशाही बन चुका है। जहां पहले वोट चोरी होती थी, अब उम्मीदवार ही चुरा लिए जा रहे हैं। अगर हम रंगे हाथों भी पकड़ लें, तब भी कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उद्धव ने कहा कि वे खुद को पौराणिक उपलब्धियों से जोड़ते हैं, लेकिन वर्षों पहले समुद्र में पूजा करने के बावजूद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा आज तक सामने नहीं आई। चुनाव आयोग को खुली चुनौती देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं, जिससे कि सच सामने आ सके।

विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

इतना ही नहीं, इस दौरान उद्धव ठाकरे ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का खुलेआम उम्मीदवारों और मतदाताओं को धमकाना बेहद चौंकाने वाला है। इसके लिए राहुल नार्वेकर को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद कैसे रुकेगा? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया फॉर्मूला, कहा- बेटी किसी अजनबी..

शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा के बाहर अधिकारियों को नेताओं की सुरक्षा हटाने का निर्देश नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि निर्विरोध उम्मीदवारों को जिताकर मतदाताओं से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसे सभी स्थानों पर उपचुनाव होने चाहिए।

यह भी देखें: राजे समर्थक को भाई का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लगाने पड़े चक्कर, बयां किया दर्द

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत

FAINTING CAUSES

बार-बार बेहोश होना सिर्फ लो बीपी की समस्या नहीं हो सकता है दिल या दिमाग से जुड़ा गंभीर संकेत – जानें कब होना चाहिए अलर्ट

Bank account

IDFC FIRST Bank में बड़ी धोखाधड़ी ! हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ की हेराफेरी

Bhupen Bora

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, CM हिमंत बिस्वा बोले- उनका नया जीवन…

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी