Las Vegas: दुनिया का सबसे बड़ा Tech Event ‘कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो’ (CES) 2026 अगले हफ्ते 6 जनवरी से लास वेगास में शुरू होने जा रहा है। इसमें Tech जगत की टॉप कंपनियां अपने भविष्य के प्रोडक्ट्स और इनोवेशंस पेश करेंगी। इस बार का शो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के नाम रहने वाला है।
Tech Event में न सिर्फ एडवांस्ड लैपटॉप और टीवी दिखेंगे, बल्कि ऐसे रोबोट्स भी चर्चा में रहेंगे जो इंसानों की तरह घर के कामों में मदद करेंगे। हालांकि ऑफिशियल शुरुआत 6 जनवरी से है, लेकिन बड़ी घोषणाओं का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो जाएगा।
Tech Event में इंटेल और क्वालकॉम की नई चिप्स
लैपटॉप की दुनिया के लिए CES हमेशा से बड़ा मंच रहा है। इस साल एपल को छोड़कर Tech Event में सभी बड़ी कंपनियां नए मॉडल्स पेश करेंगी।
नए प्रोसेसर: इंटेल अपना ‘पैंथर लेक’, क्वालकॉम ‘स्नैपड्रैगन X2’ और AMD अपना नया चिपसेट पेश कर सकता है। कंपनियां दावा कर रही हैं कि ये चिप्स ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के साथ-साथ बैटरी लाइफ को भी कई गुना बढ़ा देंगे। इस बार सिर्फ पुराने डिजाइन में सुधार नहीं होगा, बल्कि रोलेबल (घूमने वाले), डुअल-स्क्रीन और फोल्डेबल लैपटॉप्स के नए अवतार देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे अजीब और दुर्लभ बीमारियां: मरीजों की हालत सुनकर रह जाएंगे दंग
Tech Event में स्मार्ट होम
Tech Event में स्मार्ट होम सेगमेंट में इस बार रोबोट्स का बोलबाला रहेगा। वैक्यूम क्लीनर और पूल क्लीनर के बाद अब ऐसे रोबोट्स दिखेंगे जिनके हाथ-पैर होंगे और जो इंसानी समझ (AI) के साथ काम करेंगे। AI कैमरों की भूमिका भी बदलेगी। ये केवल नजर नहीं रखेंगे, बल्कि आसपास के माहौल को समझकर आपको अलर्ट देंगे। स्मार्ट लॉक्स: इस साल पाम (हथेली), चेहरे और UWB तकनीक पर आधारित स्मार्ट लॉक्स की भरमार होगी। कंपनियां ऐसे लॉक ला रही हैं जो देखने में साधारण लगें लेकिन सुरक्षा में सबसे आधुनिक हों। स्मार्टफोन: 3 बार मुड़ने वाला ‘सैमसंग ट्राई-फोल्ड’ बनेगा आकर्षण. CES आमतौर पर रेगुलर फोंस के लिए नहीं जाना जाता है, इस बार सैमसंग सबको चौंका सकता है।
ग्लोबल डेब्यू: कोरिया में लॉन्च के बाद अब सैमसंग का दो हिंज (कब्जे) वाला ‘गैलेक्सी ज़ेड ट्राई-फोल्ड’ फोन ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिख सकता है। खासियत: यह फोन मुड़ने पर साधारण मोबाइल और खुलने पर 10-इंच का बड़ा टैबलेट बन जाता है। जानकारों का मानना है कि यह फोन भविष्य में लैपटॉप की जरूरत को खत्म कर सकता है। टीवी: 100 इंच की RGB मिनी LED तकनीक. इस साल हर बड़ी टीवी कंपनी RGB मिनी LED टीवी सेगमेंट में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी।



