KBP Times

मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से हटाने पर छिड़ा नया विवाद, टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग

Mustafizur Rahman

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. इस फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव गहरा गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से अपने टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग करेगा. इसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखने का फैसला किया है.

कोलकाता में होने हैं बांग्लादेश के 3 मैच

बीसीबी को भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है. शनिवार को इसके लिए बीसीबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की जूम के जरिए आपात बैठक हुई थी. बैठक के बाद कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी टीम के तीन मैच कोलकाता में निर्धारित है. मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर जो घटनाक्रम हुआ है हम उसे आईसीसी को अवगत कराएंगे.

यह भी पढ़ें: KKR ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर को किया टीम से बाहर, BCCI के निर्देश पर फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला

बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा पर सवाल उठाए

वहीं बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने भारतीय में बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को हटाने के घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि बेहद चिंताजनक बात है. उन्होंने बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्रालय से देश में इंडियन प्रीमियर लीग का प्रसारण रोकने के लिए भी कहा है.

विश्व कप मुकाबलों को श्रीलंका में आयोजित करने की मांग

नजरुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उग्र सांप्रदायिक समूहों के प्रति अपनी नीति का समर्थन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने बीसीबी को निर्देश दिया है कि वो बांग्लादेश के विश्व कप मुकाबलों को श्रीलंका में आयोजित कराने का अनुरोध करें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

2

2