KBP Times

Battle of Galwan: सलमान खान की मुस्कान पर विवाद, तहसीन पूनावाला ने किया बचाव

Battle of Galwan: सलमान खान की मुस्कान पर विवाद

Battle of Galwan: अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म (Battle of Galwan)  का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। सलमान खान, जो फिल्म में कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, उनके एक खास एक्सप्रेशन ने लोगों का ध्यान खींचा। टीजर के एक सीन में सलमान के चेहरे पर दिखी हल्की मुस्कान को लेकर कई यूजर्स ने सवाल उठाए और इसे युद्ध जैसी गंभीर स्थिति से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी।

तहसीन पूनावाला ने किया सलमान खान का बचाव

इस ट्रोलिंग के बीच पॉलिटिकल एनालिस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला सलमान खान के समर्थन में सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि टीजर में दिखाई गई मुस्कान को गलत तरीके से समझा जा रहा है। उनके मुताबिक, यह एक्सप्रेशन किसी तरह की लापरवाही नहीं बल्कि एक अनुभवी सैनिक की मानसिक मजबूती और शांत आक्रामकता को दर्शाता है, जो हालात को पूरी तरह समझते हुए भी खुद को स्थिर रखता है।

‘कमजोरी नहीं, बलिदान की स्वीकृति है ये एक्सप्रेशन’

तहसीन पूनावाला ने आगे कहा कि एक सैनिक जब युद्ध के मैदान में उतरता है, तो वह जीत और बलिदान—दोनों को समान सम्मान के साथ स्वीकार करता है। टीजर में सुनाई देने वाला डायलॉग भी इसी सोच को मजबूत करता है। उनके अनुसार, सलमान खान की मुस्कान डर या कमजोरी नहीं, बल्कि साहस, स्वीकार और देश के लिए कुछ भी करने के जज्बे का प्रतीक है। बता दें कि बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2