KBP Times

जयपुर डायवर्ट हुई एयर इंडिया फ्लाइट, 3 घंटे तक विमान में मचा हंगामा

Air India flight

Air India flight: शनिवार सुबह मुंबई से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ( Air India flight) AI-2728 यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। फ्लाइट ने सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर मुंबई से उड़ान भरी थी और 7 बजकर 35 मिनट पर अमृतसर पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे के चलते विमान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा।

जयपुर में लैंडिंग के बाद बढ़ी यात्रियों की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों को उम्मीद थी कि मौसम बेहतर होते ही फ्लाइट को अमृतसर के लिए रवाना कर दिया जाएगा, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद एयर इंडिया प्रबंधन ने फ्लाइट को वापस मुंबई भेजने की घोषणा कर दी। मुंबई लौटने की घोषणा के बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। विमान के अंदर ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस हुई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें न तो सही जानकारी दी गई और न ही लंबे इंतजार के दौरान खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: रेल हादसा, सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे नदी में गिरे, 9 पटरी से उतरे

हंगामे का वीडियो भी आया सामने

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे और इंतजार के बाद आखिरकार फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर जयपुर से अमृतसर के लिए रवाना किया गया। फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर अमृतसर पहुंची।

यह भी देखें: “सीना छलनी हो गया तो बचेगा क्या?” | अरावली पर सियासत या संरक्षण? | Suraj Soni का बड़ा बयान

दरअसल, उत्तर भारत में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या कैंसल करना पड़ रहा है। एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार के बाद उड़ानों को सामान्य कर दिया जाएगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2