KBP Times

मसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट का धमाकेदार आगाज़, पहले दिन गिरे 20 विकेट

Ashes Series

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज (Ashes Series) का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन गेंदबाजों का ऐसा कहर देखने को मिला कि बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। दिनभर में कुल 20 विकेट गिरे, जो अपने आप में एक बड़ी घटना है। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 4 रन बना लिए थे। नाइट वॉचमैन स्कॉट बोलैंड 4 रन और ट्रेविस हेड 0 रन पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 46 रनों की हो चुकी है।

पहली पारी में दोनों टीमों की हालत खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन ही बना सकी। माइकल नेसर ने 35 और उस्मान ख्वाजा ने 29 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष दिखाया। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भी ज्यादा देर नहीं चली और पूरी टीम 110 रन पर ढेर हो गई। हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि गस एटकिंसन (28) और कप्तान बेन स्टोक्स (16) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने 4 और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट लिए।

ये भी पढ़े: सुबह 5 बजे पुलिस स्टेशन में क्यों पहुंचीं उर्फी जावेद? खुद को बताया असुरक्षित, बोलीं – ‘जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव’

124 साल बाद एशेज में टूटा बड़ा रिकॉर्ड

पहले दिन 20 विकेट गिरना एशेज (Ashes Series) इतिहास में बेहद दुर्लभ रहा है। लगभग 124 साल बाद ऐसा हुआ है जब एशेज टेस्ट के पहले दिन इतने विकेट गिरे हों। इससे पहले 1902 में इसी मैदान पर पहले दिन 25 विकेट गिरे थे। यह चौथी बार है जब एमसीजी में टेस्ट के किसी एक दिन 20 या उससे ज्यादा विकेट गिरे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेकर एशेज रिटेन कर चुका है। पहले दिन का खेल साफ तौर पर दिखाता है कि पिच गेंदबाजों के लिए मददगार रही और बल्लेबाजों के लिए हालात बेहद मुश्किल थे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America war

ईरान में अमेरिका से बदला लेने वाले लगे पोस्टर, ट्रंप बोले-हमारे पास हथियारों का जखीरा

Mohan Bhagwat conversation with geng

RSS का Zen-G से संवाद, भागवत बोले-आंदोलन करने वाले एंटी नेशनल नहीं

Road Accident

अतीक अहमद के बेटे अबान के आखिरी शब्द थे, “मुझे बचा लो…”, सड़क हादसे में मौत

Ethonel fuel

केजरीवाल बोले-विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना, सरकार बोली-कोई प्लान नहीं

CJP campaign kya bolti public

बेरोजगारी बनेगा CJP का मुद्दा, सितंबर में कैंपेन ‘क्या बोलती पब्लिक’

Gold & Silver price hike

सोने की कीमत बढ़कर 1.48 लाख हुई, चांदी आज बढ़कर 2.25 लाख पर पहुंची

Indian Players

Team India के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के Fitness पैरामीटर में किया बदलाव

Rajpal Yadav

अभिनेता राजपाल यादव के घर कुर्की का नोटिस,16 करोड़ का लोन बकाया, सेंट्रल बैंक की कार्रवाई

Tehelka editor Tarun Tejpal

‘तहलका’ के संपादक तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा, कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

2

2