KBP Times

विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान किशन का तूफान, 33 गेंदों में जड़ा शतक

Ishaan Kishan

Ishaan Kishan: झारखंड के कप्तान ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बिहार के सकीबुल गनी के नाम है, जिन्होंने 32 गेंदों में सैकड़ा जमाया था।

मिडिल ऑर्डर में आकर मचाया तहलका

ईशान किशन (Ishaan Kishan) की इस पारी की खास बात यह रही कि वह नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 39 गेंदों में 7 चौके और 14 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 320 से ज्यादा रहा। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और मान रहे हैं कि वह मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: Samsung की बड़ी योजना: PLI स्कीम के तहत भारत को बनाएगा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

झारखंड का बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। झारखंड ने ईशान किशन (125), कुमार कुशाग्र (63) और विराट सिंह (88) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 412 रन बनाए। ईशान किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में भी शतक लगाया था और झारखंड को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2