Delhi VHP Protest: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या के बाद भारत में विरोध बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया. वीएचपी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. इस बीच कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाने लगे, जिस वजह से दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भी लाठीचार्ज किया. इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है.
“ये देश राम और कृष्ण का है“
इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर हम आज अपनी आवाज नहीं उठाते तो मैं भी दीपू बन जाउंगा और आप भी दीपू बन जाएंगे. वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने रोते हुए कहा कि बांग्लादेश (Bangladesh Violence) में हिंदुओं को मारा जा रहा है. ये देश राम और कृष्ण का है, हम किसी को नहीं मारते, वहां हमारी बहन-बेटियों पर हमला किया जा रहा है. बता दें कि 18 दिसंबर की रात को बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दीपू ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी, हालांकि शुरुआती जांच में इसका कोई प्रमाण नहीं मिला.
पीएम मोदी और न्यूजीलैंड पीएम की फोन कॉल: FTA पर बड़ी घोषणा, भारत में आएगा इतना निवेश!
कोलकाता में पुलिस का लाठीचार्ज
वहीं मध्य कोलकाता के बेक बागान इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया. बांग्लादेश के उप उच्चायोग के सामने स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब उन्होंने डिप्टी हाई कमीशन कार्यालय (Bangladesh Violence) की ओर मार्च करना चाहा तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन तनाव बढ़ता चला गया. पुलिस के लाठीचार्ज से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इसके अलावा जम्मू और राजौरी में भी बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.



