KBP Times

स्टेबिन बेन और कृति सेनन की बहन नुपुर की जल्द होगी शादी

Bollywood

Bollywood:पॉपुलर सिंगर स्टेबिन बेन लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन के साथ जुड़ता रहा है। अब खबरें हैं कि दोनों नया साल शुरू होते ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेबिन बेन और नुपुर सेनन की शादी 11 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी से जुड़े फंक्शन 9 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेंगे। परिवार ने इसी तारीख को फाइनल किया है और तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहता है। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। यह शादी किसी बड़ी फिल्मी पार्टी की बजाय सादगी से होगी। शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और कलीग्स शामिल होंगे और नए कपल को शुभकामनाएं देंगे।

कभी ऑफिशियल नहीं किया रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि नुपुर और स्टेबिन ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। हाल ही में नुपुर के (Bollywood) बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में भी स्टेबिन को देखा गया था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के लोक कलाकार पन्या सेपट के बेटे ने की आत्महत्या, होटल में फंदे पर लटका मिला शव

कौन हैं स्टेबिन और नुपुर?

स्टेबिन बेन एक मशहूर सिंगर हैं, जिनके गाने यूट्यूब और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं नुपुर सेनन एक्ट्रेस हैं और वह अक्षय कुमार के साथ ‘फिलहाल’ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अपनी बहन कृति सेनन के साथ एक सफल कॉस्मेटिक बिजनेस भी चला रही हैं। फिलहाल फैंस इस शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2