Panya Sepat Son Suicide: राजस्थान के लोक कलाकार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट के बेटे पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट चुका है. उनके 23 वर्षीय बेटे गोदीप मीणा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
होटल में फंदे से लटका मिला शव
एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी ने बताया कि गोदीप मीणा ने सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब खिरणी फाटक तारानगर स्थित होटल जीएस हवेली में चेक-इन किया था. शाम करीब साढ़े छह बजे उसका एक दोस्त उससे मिलने घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद दोस्त होटल पहुंचा. होटल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. शक होने पर उसने दूसरे साथी को बुलाया और होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा तो गोदीप मीणा का (Panya Sepat Son Suicide) शव फंदे पर लटका हुआ था.
“वे खुद 24 घंटे के अंदर…” जोधपुर में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी
करणी सेना अध्यक्ष पहुंचे परिवार से मिलने
सूचना मिलने ही झोटवाड़ा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. गोदीप मीणा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया. पुलिस के अनुसार गोदीप मीणा (Panya Sepat Son Suicide) का परिवार पिछले 6 महीनों से श्रीराम नगर बी, खिरणी फाटक इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. सूचना पर राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पन्या सेपट से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.



