KBP Times

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Viral News

Viral News: देश भर से रोजाना लड़कियों-महिलाओं से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आने है. लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां वाराणसी पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने लड़कों और पुरुषों को छेड़ने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर इन महिलाओं का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसपर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि ये रास्ते से आने जाने वाले लड़कों और पुरुषों से छेड़छाड़ करती थीं. जिसके बाद राहगीरों ने थाने में तहरीर दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं रास्ते में आने वाले पुरुषों को अश्लील इशारे करके परेशान करती थी. काफी दिनों से ऐसा चल रहा था. आखिरकार राहगीरों ने तंग आकर थाने में शिकायत दी. जिसके बाद एंटी रोमियो टीम ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया. तब जाकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली.

वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर?
सोशल मीडिया पर दोनों महिलाओं का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसपर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे UNO रिवर्स बता रहा है तो कोई इसे अप्राकृतिक कृत्य बता रहा है. कई यूजर वीडियो को मजाक में लेते हुए महिलाओं से छिड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन जैसी महिलाओं की वजह से हम पुरुष अकेले निकलने से डरते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- कोई हमें भी छेड़ लो, हम तो कब से इंतजार में हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- अब तो एंटी जूलियट या एंटी हीर स्क्वॉड बनानी चाहिए सरकार को.

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में हादसा, स्टंट के दौरान सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, देखें VIDEO

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Hanuman Beniwal

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

Police Action in Ajmer

अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

Arvind Kejriwal

पेपर लीक के बाद एथेनॉल पर आंदोलन की तैयारी! केजरीवाल बोले- PM मोदी E20 का मामला भी सुलझा दें…

Finance Minister

वित्त-मंत्री की नसीहत- IT जनता की भलाई के लिए काम करें, परेशानी के लिए नहीं

2

2