KBP Times

न्‍यू बिजनेस अनलॉक, तिलक लगाकर महीने के 70 हजार कमाओ, हर्ष गोयनका ने शेयर किया VIDEO

Viral Video

Viral Video: क्या सिर्फ तिलक लगाकर हर महीने 70 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सवाल को चर्चा का विषय बना दिया है. मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक युवक दावा करता है कि वह ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर रोजाना हजारों रुपये कमा लेता है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे कमाई के तरीके पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

धार्मिक स्थल पर कमाई का अनोखा तरीका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक युवक ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को तिलक लगाते हुए दिखाई देता है. युवक बताता है कि इस काम के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती. सिर्फ पारंपरिक कपड़े पहनकर श्रद्धालुओं के बीच जाना होता है और तिलक लगाने के बाद लोग अपनी इच्छा से पैसे देते हैं. गोयनका ने वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा कि पैसा कमाने का एक नया रास्ता खुल गया है.

शुरुआत में कम कमाई हुई
वीडियो में युवक बताता है कि शुरुआत के एक घंटे में लोग तिलक लगाने से अक्सर मना कर देते हैं. इस दौरान वह करीब 20 लोगों को ही तिलक लगा पाता है और महज 50 से 60 रुपये की कमाई होती है. लेकिन जैसे ही गंगा आरती का समय होता है और श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर पहुंचती है, स्थिति पूरी तरह बदल जाती है.

3 घंटे में 400 लोगों को लगाया तिलक
युवक के मुताबिक, गंगा आरती के बाद केवल तीन घंटे में वह करीब 400 श्रद्धालुओं को तिलक लगाता है। कोई 10 रुपये देता है, कोई 20 रुपये, जबकि कुछ लोग 100 रुपये तक भी दे देते हैं। इस तरह एक शाम में उसकी कुल कमाई लगभग 2,350 रुपये हो जाती है। वीडियो में इसी कमाई का पूरा हिसाब भी दिखाया गया है।

70 हजार रुपये महीने कमाने का दावा
वीडियो के आखिर में युवक दावा करता है कि अगर रोजाना कुछ घंटे इसी तरह काम किया जाए तो महीने में करीब 70 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं. हर्ष गोयनका के शेयर करने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मजदूरों का गजब टीमवर्क, ट्रक पर सामान चढ़ाने का वीडियो वायरल, लोग बोले- इनके आगे मशीन भी फेल…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2