KBP Times

जंतर-मंतर पर डिंपल यादव की इंसानियत, बेहोश प्रदर्शनकारी को संभाला, बच्ची के आंसू भी पोंछे

Dimple Yadav Viral Video

Dimple Yadav Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक प्रदर्शनकारी युवक के बेहोश होकर गिरने के बाद डिंपल यादव बिना प्रोटोकॉल की परवाह किए उसकी मदद करती नजर आ रही हैं. वह जमीन पर बैठकर युवक को संभालती हैं, पानी पिलाने की कोशिश करती हैं और आसपास मौजूद लोगों को प्राथमिक उपचार के निर्देश देती दिखाई देती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pranshul Yadav (@yadav_pranshul)

बेहोश युवक को संभालने पहुंचीं डिंपल यादव
दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक प्रदर्शनकारी युवक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बिना किसी झिझक के तुरंत युवक के पास पहुंचकर उसकी मदद शुरू कर दी. वायरल वीडियो में वह जमीन पर बैठकर युवक की हालत देखती, उसे पानी पिलाने की कोशिश करती और आसपास मौजूद लोगों से तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने को कहती नजर आ रही हैं. वहीं एक अन्य वीडियो में डिंपल यादव एक महिला को खुद बोतल से पानी पिलाती दिखाई दी, इसके अलावा एक वीडियो में सांसद डिंपल एक बच्ची के आंसू पोछती नजर आ रही है.

खुद घायल होने के बावजूद करती रहीं सेवा
वीडियो में डिंपल यादव के हाथ पर पट्टी भी बंधी दिखाई दे रही है. इसके बावजूद उन्होंने अपनी तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए घायल प्रदर्शनकारी की देखभाल जारी रखी. वह युवक को हवा करती नजर आती हैं और अपनी टीम से ठंडा पानी लाने के लिए कहती हैं. साथ ही आसपास मौजूद लोगों को निर्देश देती हैं कि युवक को सही स्थिति में रखा जाए ताकि उसे सांस लेने में किसी तरह की परेशानी न हो.

सोशल मीडिया पर मिली जमकर सराहना
सोशल मीडिया पर डिंपल यादव की संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने लिखा कि राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की है. कुछ लोगों ने उनकी तुलना एक मां की ममता से करते हुए कहा कि किसी भी जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है. वहीं कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि आज के दौर में जब नेताओं पर दिखावे के आरोप लगते हैं, ऐसे समय में यह दृश्य लोगों के दिल को छू गया है.

यह भी पढ़ें: ‘मारो, मुझे मारो, मेरी जान ले लो’ पुलिस से बोला कॉकरोच प्रदर्शनकारी, VIDEO VIRAL

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2