नई दिल्ली। क्रिसमस के अवसर पर BSNL अपने नए ग्राहकों के लिए लेकर आया है जबरदस्त ऑफर। BSNL नए यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में ऐसा प्लान देगा जो आपकी कनेक्टिविटी को पूरे महीने तक बनाए रखेगा। कंपनी काफी वक्त से कम कीमत में ज्यादा फायदे दे रही है। इसी बीच अब ये नया ऑफर यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर भी हो रहा है।
क्या क्या मिलेगा 1 रुपये के प्लान में?
BSNL के इस स्पेशल ऑफर में नई सिम लेने वाले ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट प्लान हो सकता है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी भी मिलने वाली है। कंपनी फ्री सिम कार्ड भी ऑफर कर रही है। कंपनी का ये भी दावा है कि ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी की तलाश है।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बर्बरता जारी, कई घरों को लगाई आग
कहां मिलेगा ये खास ऑफर?
BSNL का ये खास ऑफर पाने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL रिटेल स्टोर पर जाना होगा। कंपनी ने इसे लिमिटेड टाइम के लिए ही जारी किया है। यह क्रिसमस ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक वैलिड रहेगा। यानी आपके पास इसे एक्टिवेट करने के लिए अभी काफी टाइम है।
यह भी देखें : अरावली के अस्तित्व पर संकट के बादल! कोर्ट के फैसले के बाद बवाल क्यों?
2399 रुपये वाला प्लान
फेस्टिव सीजन के दौरान ठैछस् का ये बजट-फ्रेंडली प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम खर्च में हाई वैल्यू बेनिफिट चाहते हैं। इसके अलावा ठैछस् ₹2399 का प्लान भी ऑफर कर रहा है जो पूरे साल के रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर देता है। इस प्लान में 2ळठ डेटा हर दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 ैडै रोजाना भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में पूरे 365 दिन की वेलिडिटी मिल रही है।



