KBP Times

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के Office पर छापा

alon musk

Alon Musk : फ्रांस की पुलिस ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के कार्यालय पर छापा मारा है। पेरिस के अभियोजकों ने बाल यौन सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) और डीपफेक सहित कई कथित अपराधों की शुरुआती जांच के तहत एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच ’X’ के फ्रांस स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की।

साइबर क्राईम मामलों की जांच

इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि पिछले साल जनवरी में अभियोजक कार्यालय की साइबर अपराध इकाई ने जांच शुरू की थी। यह इकाई बच्चों को बंधक बनाने और उनकी अश्लील तस्वीरें फैलाने, इससे संबंधित डीपफेक, मानवता के खिलाफ अपराधों और एक संगठित समूह के हिस्से के तौर पर ’ऑटोमेटेड डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम’ में हेरफेर तथा दूसरे अपराधों में कथित ’’मिलीभगत’’ की जांच कर रही है।

क्या है मामले का अपडेट

रिपोर्ट के मुताबिक अभियोजकों ने एलन मस्क और ’X’ की 2023 से 2025 तक मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) रहीं लिंडा याकारिनो से स्वैच्छिक पूछताछ के लिए अनुरोध किया है, जिसके लिए 20 अप्रैल की तारीख निर्धारित है। इस संबंध में ’एक्स’ के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध पर तुरंत जवाब नहीं दिया। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने ’एक्स’ पर छापेमारी की पुष्टि की। इसने कहा कि वह इस मंच को छोड़ रहा है और ’फॉलोअर्स’ से भी अपील है कि वे किसी दूसरे सोशल मीडिया मंच से जुड़ें।

यह भी पढ़ें: जॉब मार्केट में सही टैलेंट मिलना चुनौती, कंपनियों के लिए AI से समस्या भी तो समाधान भी

कैसे शुरू हुई जांच

अभियोजकों ने एक बयान में कहा, ’’इस चरण में, जांच एक सकारात्मक सोच पर आधारित है, जिसका मकसद यह पक्का करना है कि ’एक्स’ फ्रांसीसी कानून का पालन करे, क्योंकि यह देश की सीमा के अंदर काम करता है।’’ यह जांच सबसे पहले एक फ्रांसीसी सांसद की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ’X’ पर मौजूद पक्षपातपूर्ण एल्गोरिदम द्वारा एक ’ऑटोमेटेड डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम’ के कामकाज को प्रभावित किए जाने की संभावना है।

बयान में कहा गया कि बाद में इन अतिरिक्त रिपोर्ट के बाद इसका दायरा और बढ़ गया कि ’एक्स’ के एआई चैटबॉट ग्रोक ने कथित तौर पर यहूदी नरसंहार की बात से इनकार किया और यौन सामग्री सबंधी डीपफेक का प्रसार किया। हालांकि एक्स के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी देखेंः “मिस्टर मदन दिलावर अगर अपनी मां का बेटा…“, प्रताप सिंह खाचरियावास की चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क