KBP Times

रिलायंस ने किया Jio AI सर्विसेज का ऐलान, कॉल पर बात करते-करते खुद बुक होगी कैब और खाना!

Jio Reliance

Jio AI : भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जीओ उस सपने को हकीकत में बदलने जा रही है जिसमें आप फोन पर किसी से बात करते रहें और बिना फोन काटे या कोई नया एप खोले कैब बुक जाए या खाना आर्डर हो जाए। जियो अपने 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक ऐसा फ्री एआई एजेंट आ रहा है, जो आपके फोन कॉल का हिस्सा बनकर आपके सारे काम चुटकियों में निपटा देगा.

एआई सर्विसेज का ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक में कंपनी ने कई दमदार एआई सर्विसेज का ऐलान किया है. जियो का मकसद एआई को किसी अलग ऐप तक सीमित न रखकर, सीधे उन सर्विसेज का हिस्सा बनाना है, जिन्हें करोड़ों भारतीय यूजर्स हर दिन इस्तेमाल करते हैं. इसी क्रम में कंपनी ने जियो कॉल एजेंट पेश किया है, जो सीधे आपके जियो नेटवर्क पर काम करेगा. इसके साथ ही माय जीओ ऐप को भी पूरी तरह बदलकर एक पर्सनल एआई डिजिटल असिस्टेंट का रूप दिया जा रहा है.

क्या है Jio Call Agent और यह कैसे काम करेगा?

जियो कॉल एजेंट एक ऐसा AI असिस्टेंट है जिसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. फोन पर बात करते समय आप सिर्फ Hey Jio बोलकर आप इसे एक्टिवेट कर सकते हैं. यह AI आपकी परमिशन के बाद ही कॉल से कनेक्ट होगा और जब तक आप चाहें, कॉल पर बना रहेगा. यह मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट वाला है, जो कई भारतीय भाषाओं को समझ और बोल सकता है.

लाइव ट्रांसक्रिप्शन

कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान यह एक साथ 10 अलग-अलग लोगों की आवाज पहचान सकता है और उनकी पसंदीदा भाषा में बातचीत को रियल-टाइम में लिख भी सकता है.

कॉल समरी और रिमाइंडर्स

कॉल खत्म होने के बाद यह पूरी बातचीत का एक शार्ट समरी तैयार करेगा, साथ ही जरूरी काम और रिमाइंडर्स की लिस्ट बनाकर सभी पार्टिसिपेंट्स के साथ शेयर कर देगा.

कब होगी ये सर्विस लॉन्च

फोन पर बात करते-करते ही आप इस AI से कैब बुक करने, खाना ऑर्डर करने, रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने या मीटिंग शेड्यूल करने का निर्देश दे सकते हैं. इसके लिए आपको अपना कॉलिंग ऐप छोड़कर किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी. जियो के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए यह सर्विस इस साल के आखिरी तक लॉन्च हो सकती है.

बदल जाएगा MyJio ऐप

अभी तक लोग MyJio ऐप का इस्तेमाल सिर्फ रिचार्ज करने या बैलेंस चेक करने के लिए ही यूजर्स करते थे, लेकिन अब यह आपका पर्सनल AI एडवाइजर भी बन सकता है. अब आपको ऐप के अंदर अलग-अलग मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं होगी, बस AI को बताइए कि आपको क्या चाहिए और वह काम हो जाएगा. इसके साथ ही अगर आप किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं, तो AI आपकी सर्विस रिक्वायरमेंट्स को मैनेज करेगा. विदेश यात्रा के दौरान यह खुद सबसे अच्छा इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी सजेस्ट करेगा.

प्राइवेसी का खतरा नहीं

एआई सर्विस को लेकर कंपनी ने साफ किया है कि इस AI सर्विस में यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है. जियो एआई कोई भी काम बिना आपकी परमिशन के नहीं करेगा. हर एक एक्टिविटी का रिकॉर्ड रखा जाएगा और पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए यूजर की फाइनल मंजरी बहुत जरूरी होगी.

यह भी पढ़ें : ‘आतंकी गतिविधियों, साइबर क्राइम, पेपर लीक का अड्डा बना Telegram ‘, सरकार की दिल्ली HC में दलील

यह भी देखें: “हम पढ़ने आए हैं या कमाई का जरिया बनने?”, कोटा में छात्रों का फूटा गुस्सा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Reliance General Meeting

मुंबई में 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास कैंपस, मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी बनाएगी रिलायंस फाउंडेशन

Jio Reliance

रिलायंस ने किया Jio AI सर्विसेज का ऐलान, कॉल पर बात करते-करते खुद बुक होगी कैब और खाना!

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

2

2