LED TV : आज के डिजिटल युग में घर-घर एलईडी टीवी पहुंच चुका है. लोग स्मार्ट टीवी अपने घरों के लिए खरीदते हैं, जिसकी कीमत भी साधारण टीवी से थोड़ा ज्यादा होती है. ऐसे में स्मार्ट टीवी की सेफ्टी का पूरा ध्यान तो रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूम की एक दीवार ऐसी भी होती है, जिस पर टीवी लगाना न सिर्फ आपके मनोरंजन का मजा किरकिरा कर सकता है, बल्कि टीवी को नुकसान भी पहुंच सकता हैं। ज्यादातर लोग इंटीरियर डिजाइन के चक्क में इस बड़ी गलती को इग्नोर कर देते हैं.
ऐसी दीवार पर ना लगाएं
ज्यादातर घरों में स्मार्ट-एलईडी टीवी एंटरटेनमेंट का बड़ा साधन बन गया है. लोग अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए भी इसे दीवार पर माउंट कराना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार जल्दबाजी या जानकारी के अभाव में लोग टीवी को ऐसी दीवारों पर लगा देते हैं, जहां नमी या सीलन मौजूद होती है. जानकारों के अनुसार यह छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है. सीलन वाली दीवार पर टीवी लगाने से न सिर्फ डिवाइस के खराब होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, बल्कि शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि टीवी इंस्टॉल करने से पहले दीवार की स्थिति ठीक से जान ली जाए, जिससे महंगे टीवी को नुकसान से बचाया जा सके,
नमी या सीलन टीवी के लिए खतरनाक
दीवार में नमी या सीलन के कारण से टीवी अंदर पानी जा सकता है, जिससे न सिर्फ टीवी के खराब होने का खतरा रहता है बल्कि शॉर्ट सर्किट का भी डर रहता है. वहीं अगर टीवी के अंदर एक बार भी पानी चला गया तो जंग लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे टीवी खराब हो सकती है. अगर दीवार में लंबे समय तक नमी बनी रहती है तो टीवी को लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रैकेट या पेंच भी खराब हो सकते हैं, जिससे टीवी के नीचे गिरने का खतरा रहता है.
एलईडी टीवी के लिए परफेक्ट जगह
इसलिए टीवी लगवाने से पहले हमेशा सूखी और मजबूत दीवार का चुनना चाहिए. इसके साथ ही अगर आप चाहते हैं कि टीवी लंबे समय तक बिना खराब हुए चले तो ऐसी जगह पर लगवाएं जहां हवा का प्रवाह अच्छा हो, जिससे गर्मी असर न करे. टेबल के ऊपर भी टीवी को रखना अच्छा विकल्प होसकता है. टेबल पर टीवी रखने के लिए टीवी के स्टैंड अलग से भी मिलते हैं. जिन्हें आप मार्केट से खरीद सकते हैं, प्रयास करें कि एलईडी टीवी को थोड़ा ऊंचाई पर सेट करें, जिससे यह बच्चों से दूर रहे, इससे टीवी सुरक्षित रहती है और बच्चे भी इलेक्ट्रिक आइटम्स से दूर रहते हैं.



