KBP Times

Google का स्मार्टफोन की दुनिया में नया कदम, बिना इंटरनेट AI फीचर्स, Call वाला पहला फोन

Google pixel 11

Google Pixel 11: यूं तो स्मार्टफोन के बाजार में सेमसंग, वीवो, रियलमी, रेडमी, ओप्पो जैसी कंपनियों ने अपना वर्चस्व बना रखा है लेकिन गूगल इस मार्किट में फिर से पैर जमाने के लिए उतरा है। गूगल ने आज मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल 11 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है। इसमें पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं। गूगल का दावा है कि यह स्मार्टफोन्स दुनिया में पहले फोन हैं, जो बिना इंटरनेट के भी एआई फीचर्स और वॉयस कॉल ट्रांसलेशन को प्रोसेस कर सकते हैं।

कीमत और एआई फीचर

इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग भी पेश किए गए। स्मार्टफोन की कीमत 89,999 रुपए से शुरू होती है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज के स्मार्टफोन्स दुनिया में पहले फोन हैं, जो बिना इंटरनेट के भी एआई फीचर्स और वॉयस कॉल ट्रांसलेशन को प्रोसेस कर सकते हैं। यानी, प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए इन फोन के एआई फीचर्स को काम करने के लिए क्लाउड या इंटरनेट सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती, सारा डेटा फोन के अंदर ही प्रोसेस होता है।

इंस्टैंट कैशबैक का आकर्षक ऑफर

गूगल पिक्सल 11 की खरीद पर 7000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक और 9000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह इसकी खरीद पर 16,000 रुपए बचाए जा सकते हैं। वहीं, गूगल पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की खरीद पर 10,000 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, इनके साथ भी 9000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन तीनों फोन की खरीद पर 19,000 रुपए बचाए जा सकेंगे। इन ऑफर्स का लाभ 31 अगस्त 2026 तक लिया जा सकता है।

7 साल तक अपडेट और कई एआई फीचर मिलेंगे

गूगल अपने फोन्स पर 7 साल यानी 2033 तक सपोर्ट देगा। इसमें ओएस अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और एआई इनोवेशन मिलेंगे। पिक्सल सीरीज के फोन कई एआई फीचर्स से लैस हैं। इनमें जेमिनी इंटेलिजेंस, जेमिनी नेनो, जेमिनी लाइव, जेमिनी एप्स, लाइव ट्रांसलेशन, हाइलाइट और कॉल असिस्ट शामिल हैं।

गूगल पिक्सल 11 सीरीज के मुख्य फीचर्स

ऑन-डिवाइस जेनरेटिव एआई- फोन बिना इंटरनेट के भी सभी एआई टास्क तेजी से और पूरी प्राइवेसी के साथ प्रोसेस कर सकता है। मैजिक कैप्चर- यह एडवांस कैमरा फीचर एक ही समय पर हाई-क्वालिटी वीडियो और फोटो दोनों एक साथ रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। ऑफलाइन वॉयस ट्रांसलेशन- लाइव कॉल के दौरान बिना इंटरनेट के भी दोनों तरफ की भाषा को तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकता है। स्मार्ट एआई एडिटिंग- फोटोज में से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाने, बैकग्राउंड बदलने और ब्लर फोटो को साफ करने के लिए एडवांस्ड एआई टूल्स मिलते हैं। नेक्स्ट-जेन वॉइस असिस्टेंट- गूगल का जेमिनी एआई असिस्टेंट अब पहले से कहीं ज्यादा इंसानी अंदाज में आपकी कमांड को समझता है और बिना रुके जवाब देता है।

यह भी पढ़ें –कमर्शियल वाहनों में V2V Communication System लगाने की तैयारी में केन्द्र सरकार

यह भी देखें –डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2