KBP Times

अपने स्मार्टफोन से करें जरूरी सरकारी काम, समय और पैसे की होगी बचत

smartphone

Technic & Life Style News : आपका स्मॉर्टफोन आपके कई जरुरी सरकारी काम बिना कहीं गए घर बैठे कर सकता है बस थोडी सी जानकारी आपको यह सुविधा दे सकती है तो आईए आज जानते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन की मदद से कई जरूरी काम घर बैठे काफी आसानी से कर सकते हैं। भारत सरकार ने देश के लोगों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए कई मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होती है। इन ऐप्स में उमंग से डिजीलॉकर तक शामिल है, जो सरकारी सेवाओं को सरल बनाते हैं।

उमंग

उमंग (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) एक सरकारी मोबाइल ऐप है जो एक ही प्लेटफॉर्म पर कई पब्लिक सर्विस का एक्सेस देता है। लोग इसका इस्तेमाल हेल्थकेयर, शिक्षा, यूटिलिटी, रोज़गार और दूसरी चीजों से जुड़ी सर्विस का फायदा उठाने के लिए कर सकते हैं।

आधार ऐप

आधार ऐप एक सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन है जो यूज़र्स को अपनी आधार डिटेल्स डिजिटल रूप से रखने की सुविधा देता है। यह आधार जानकारी, वेरिफिकेशन सर्विस और पहचान शेयर करने के लिए फत् कोड तक आसान एक्सेस देता है।

डिजिलॉकर

डिजिलॉकर में जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन स्टोर और एक्सेस किया जा सकता है। यूज़र्स सरकारी सर्टिफिकेट, पहचान के सबूत और ऑफिशियल रिकॉर्ड डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं। इससे फिजिकल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत कम हो जाती है और फाइलें शेयर करना आसान और सुरक्षित हो जाता है।

यह भी पढें : बिना तकनीकी ज्ञान के AI के सहारे बनाई भगवद गीता, कोडर्स के सामने बनी चुनौती

डिजियात्रा

डिजियात्रा एक डिजिटल ट्रैवल सिस्टम है। यह एयरपोर्ट की यात्राओं को आसान बनाने के लिए फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल करता है। यात्री एक डिजियात्रा आईडी बना सकते हैं और बिना फ़िजिकल डॉक्यूमेंट्स दिखाए एंट्री, सिक्योरिटी और बोर्डिंग से गुजर सकते हैं। यह सिस्टम लाइनों को कम करता है, सिक्योरिटी को बेहतर बनाता है और समय बचाता है।

जन औषधि सुगम 

जन औषधि सुगम ऐप लोगों को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत सस्ती जेनेरिक दवाएं खोजने में मदद करता है। यह ऐप यूजर्स को दवाइयां खोजने, ब्रांडेड दवाओं के साथ कीमतों की तुलना करने और आस-पास के जन औषधि केंद्रों का पता लगाने की सुविधा देता है।

यह भी देखें : Jaipur परकोटा अतिक्रमण: स्थायी समाधान कब? | निगम की कार्रवाई पर सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2