Revenue Board order: निबंधक राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर ने राज्य के सभी जिला कलक्टरों को सूचित कर बताया है कि राजस्व न्यायालयों में ऑन लाइन राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता गजराज सिंह राजावत ने राजस्व मण्डल के इस निर्णय को अधिवक्ताओं की जीत बताया है। गौरतलब है कि राज्य भर में अधिवक्ता ऑनलाईन प्रक्रिया को अनिवार्य किए जाने का विरोध कर आंदोलनरत थे।
यह भी पढ़ें : बार कांउसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव कराए जाने की मांग
आंदोलन कर रहे थे अधिवक्ता
राजस्व न्यायालयों में ऑन लाइन राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम पोर्टल को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में राजस्व बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने जयपुर कलेक्ट्रेट और उपपंजीयक कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। अधिवक्ताओं ने जयपुर व सम्पूर्ण राजस्थान की बार एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में न्यायालयों में ऑन लाइन राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम पोर्टल को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में आंदोलन कर रहे थे।
यह भी देखें : अजित पवार का निधन। महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल | Maharashtra Deputy CM Death



