KBP Times

रांची में सनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात गायब

रांची में एक बुजुर्ग महिला की उनके ही फ्लैट के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस इसे लूट के इरादे से की गई वारदात मान रही है, क्योंकि घर की अलमारी टूटी मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।

फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिला शव

यह घटना शहर के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट की है। मृतक महिला का नाम विश्वासी हन्ना तिरु बताया गया है, जो अपने पति के निधन के बाद से उसी फ्लैट में अकेले रहती थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब उनका भतीजा, रोज की तरह, उन्हें खाना देने के लिए पहुंचा। उसने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर दाखिल होते ही उसे चाची का शव खून से सना हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।

अलमारी टूटी, कीमती जेवरात गायब

फ्लैट के अंदर मौजूद अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया गया। ऐसा संदेह है कि घर में लूटपाट के इरादे से घुसे अपराधियों ने पहले महिला की हत्या की और फिर जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पति का निधन पिछले वर्ष हुआ था

परिजनों के अनुसार, महिला के पति स्टीफन तिरु सरकारी नौकरी में थे और 2022 में रिटायर हुए थे। वर्ष 2024 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद विश्वासी हन्ना उस फ्लैट में अकेले रहने लगी थीं। परिवार के लोग नियमित रूप से उनके लिए खाना पहुंचाते थे।

ड्राइवर समेत कई लोगों पर शक

मृतक महिला के पास एक कार थी, जिसके लिए उन्होंने ड्राइवर रखा हुआ था। परिवार का कहना है कि इस वारदात में ड्राइवर या घर पर काम करने वाले अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल पुलिस कई संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India A with Sri Lanka

ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का दिया टारगेट, सूर्यवंशी फिर हुए फेल

Narendra Modi

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

suchita ugale sucide

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

2

2