KBP Times

फागुन में गिरे ओले, तेज बरसात, कोहरा छाया लेकिन अब मौसम रहेगा साफ

atmosphere

Rajasthan Atmosphere : फागुन माह में ओले गिरने, तेज बरसात होने से एक बार फिर मौसम ठंडक भरा हो गया है। आम तौर पर फागुन में वातावरण में गर्माहट बढती है और हल्की ठंडी हवा पुरवई बयार चलती है जो तन मन को अच्छा फील कराती है। लेकिन इसके विपरीत मंगलवार की रात और कल बुधवार को दिनभर बारिश और ओले गिरने के बाद मौसम में ठंडक बढी है, ठंडी हवाओं ने आम लोगों को फिर से गर्म कपडे पहनने को मजबूर कर दिया है। आज गुरुवार को मौसम साफ है। सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। अजमेर, कोटा, टोंक सहित कई जिलों में घने कोहरे के कारण सुबह लोगों को परेशानी हुई। करीब एक सप्ताह बाद सुबह सर्दी भी महसूस हुई। बारिश-ओले गिरने के कारण आज भी हवा में ठंडक है।

अब मौसम सामान्य

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं, बुधवार को कई जिलों में ओले गिरने से दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पिछले 24 घंटे में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश भी हुई। यहां फसलों को भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढें : AI Impact समिट में गलगोटिया यूनीवर्सिटी का कारनामा, Chinese रोबोट को अपना बताया, एक्सपो से किया बाहर

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार बताया- पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजस्थान में नहीं रहेगा। अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में आज कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते है। राज्य में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा।

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव