KBP Times

BJP के राज में गौमाता असुरक्षित ? भाजपा नेता ही कर रहे हैं गोहत्या: खाचरियावास

pratap singh khachriyawas

Rajasthan News: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कथित गौहत्या के मामले में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में गौमाता की रक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा पदाधिकारी द्वारा गाय का सिर काटकर लटकाने जैसी अमानवीय घटना सामने आई है, लेकिन सरकार इस पूरे मामले को दबाने में लगी हुई है।

खाचरियावास ने कहा कि हिंगोनिया गौशाला ने पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि संबंधित गाय वहां लाई ही नहीं गई, वहीं नगर निगम ने भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। इसके बावजूद भाजपा के मुख्यमंत्री ,मंत्री ने विधायक गोपाल शर्मा और नेता इस घटना से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि घटना नहीं हुई तो स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो क्या हैं? गाय का धड़ कहां है? बछड़े के सिर का क्या हुआ? क्या मुख्यमंत्री,मंत्री,विधायक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर गाय का गला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में काटा है क्या? सरकार और पुलिस को इन सवालों का जवाब देना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस पर राजनीतिक दबाव डालकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। खाचरियावास ने कहा कि यदि गौहत्या जैसे गंभीर मामले में भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तो यह बेहद चिंताजनक है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज जवाब दे कि दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

खाचरियावास ने कहा, “यह मामला दबाया नहीं जा सकता। सच्चाई सामने आकर रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।”

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget 2026 ऐलान : किसानों को सस्ती बिजली, 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, सभी को फ्री में इलाज

यह भी देखें : कैब ड्राइवर का अपहरण करने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2