Health Issue : राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के SMSअस्पताल में मेडिकल ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर 1.30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार दिन में मंत्री खर्रा की घर पर अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें बुखार, खांसी और सांस में हल्की तकलीफ के कारण एसएमएस लेकर आया गया। उन्हें मेडिकल आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
टिकट बंटवारे में विवाद
दूसरी ओर सिविल लाइन्स से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा को भी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार देर रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4-5 घंटे ऑब्जर्वेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइन्स से बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा की भी रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन और स्टाफ उन्हें जयपुर के निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन्स में नगर निगम चुनावों के टिकट बंटवारे में हुए विवाद के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। हालांकि डॉक्टरों ने रात 4-5 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
यह भी पढ़ें – राजस्थान में नगर निकाय चुनाव; नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेना शुरु
यह भी देखें – वार्ड 84 में थोड़ी बारिश और सड़कों पर सैलाब! सीवरेज फेल, जनता बोली- 5 साल में नहीं हुई सुनवाई



