Congress protest : राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले और कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोके जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। हंगामें के कारण विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन केवल 66 मिनट चली। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली।
यूसीसी बिल पेश, विपक्ष का बायकाट
दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल पेश हुआ। बिल पेश होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही का बॉयकॉट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा था।
विरोध और नारेबाजी
कांग्रेस विधायकों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा था। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के पोस्टर लहराए थे। वहीं, भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को भगोड़ा और चोर बताते हुए नारेबाजी की थी।
केवल 66 मिनट चला सदन
विधानसभा में अनुपूरक अनुदान की मांगें और तीन बिल पारित करवाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आज केवल 1 घंटा 6 मिनट ही सदन चला। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। तीसरी बार कार्यवाही स्थगित होने पर हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक बायकॉट करके चले गए। तीसरी बार 43 मिनट सदन चला।
यह भी पढ़ें –जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला
यह भी देखें- जयपुर स्कूल विवाद: CJP नेता का विरोध, मौके पर भारी हंगामा और पथराव



