KBP Times

राजस्थान में तबादलों का समय खत्म, 22 दिनों तक रही गहमागहमी, कई विभागों की सूची का इंतजार

Transfer in Rajasthan

Transfer : राजस्थान में 19 जून 2026 से शुरू हुआ तबादलों का दौर 10 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है प्रतिबंध हटने के बाद शिक्षा, पुलिस और राजस्व सहित विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए, जिसकी अंतिम सूचियां देर रात तक जारी हुईं। राज्य सरकार की ओर से 22 दिन से चल रहा बोर्ड, निगम और राज्य कर्मचारियों के तबादलों का दौर शुक्रवार को थम गया। अंतिम दिन अधिकांश विभागों की तबादला सूचियां रातभर जारी होती रही। आधी तक कई विभागों की तबादला सूचियां जारी नहीं हो सकी थीं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना था कि उनके कार्यालय से सूचियां मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद विभागों ने सूचियां जारी करना शुरू किया।

कई विभागो की सूचियां नहीं हो सकी जारी

उधर, कर्मचारी अपने नाम की पड़ताल के लिए विभागीय वेबसाइटों पर रिफ्रेश का बटन दबाते रहे। प्रदेश में तबादलों की प्रक्रिया पहले 19 जून से 5 जुलाई तक निर्धारित थी। बाद में राजस्थान सरकार ने इसकी अवधि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी थी। इसके बावजूद बिजली, परिवहन, नगरीय विकास, स्वायत्त शासन, जलदाय, कृषि, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, गृह, वित्त खान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज सहित तमाम विभागों की सूचियां देर रात तक जारी नहीं हो सकीं।

अधिकारियों का जवाब

विभागीय अधिकारियों के अनुसार तबादला प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिए गए थे। वहां से जैसे-जैस सूचियों को हरी झंडी मिली, वैसे ही सूचियां जारी की जाती रही। आधी रात तक कुछ विभागों ने वरिष्ठ अधिकारियों की सूचियां जरूर जारी की थी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सभी विभागों और बोर्ड व निगमों में करीब एक लाख कार्मिकों के तबादलों को लेकर सूचियां तैयार की गई थीं।

शिक्षा में 15 हजार, आइटी में 2 हजार

शिक्षा विभाग ने पिछले दो दिनों में 10 हजार से अधिक कार्मिकों के तबादले करने के बाद तीसरे दिन भी करीब 5 हजार शिक्षकों की तबादला सूची जारी की। इससे शिक्षा विभाग में तीन दिनों के दौरान तबादलों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया। इसी प्रकार बिजली कंपनियों में रात ग्यारह बजे तक करीब 1500 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सूची जारी हो चुकी थी। इनमें सबसे अधिक तबादले जयपुर विद्युत वितरण निगम में हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एक दिन पहले करीब 763 कर्मचारियों के तबादले करने के बाद शुक्रवार को विभाग ने करीब 1,300 और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए।

फर्जी तबादला सूची व फर्जी आदेश वायरल

देर रात तबादला सूचियों का कार्मिक इंतजार कर रहे थे। तभी तबादला अवधि 15 जुलाई तक बढ़ाने का फर्जी आदेश वायरल हो गया। इसकी पुष्टि प्रशासनिक सुधार विभाग से हुई। राज य में तबादलों की मारामारी के बीच तबादलों की अवधि विस्तार तो कभी विभाग की तबादला सूची फर्जी तैयार कर वायरल की गई। सबसे पहले जयपुर डिस्कॉम की 105 तकनीकी कार्मिकों की तबादलों सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कर्मचारियों ने पड़ताल की तो स्पष्ट हुआ कि यह सूची फर्जी है। बताया जा रहा है कि पिछले साल की की सूची को तारीख बदल कर जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : ACB की बड़ी कार्रवाई: रीको के Sr. Deputy GM 50 हजार, कनिष्ठ सहायक 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी देखें: राजस्थान कांग्रेस में दो पॉवर सेंटर? क्या अशोक गहलोत के रहते CM बन पाएंगे पायलट? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

2

2