KBP Times

जयपुर में आमरण अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ ने इलाज लेने से किया इंकार और जल भी त्यागा

Shubham Rewad

Shubham Rewad : जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने अनशन के 13वें दिन अपनी लड़ाई को और कड़ा करते हुए किसी भी प्रकार का मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से पूरी तरह मना कर दिया है। अन्न के बाद अब उन्होंने जल का भी पूर्ण त्याग कर दिया है और सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक वे इलाज और पानी दोनों का बहिष्कार रखेंगे। लगातार गिरते स्वास्थ्य के बीच उनके इस कड़े कदम से डॉक्टरों और समर्थकों की चिंताएं बेहद बढ़ गई हैं, जिससे यह आंदोलन अब अत्यंत गंभीर मोड़ पर पहुँच गया है।

छात्र नेता शुभम रेवाड़ की हालत अत्यंत नाजुक

राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य रिपोर्ट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में कीटोन्स का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है और शरीर के अंदरूनी अंग प्रभावित होना शुरू हो गए हैं।

अनशन कर रहे छात्र शुभम रेवाड़ की मांग

बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन पर हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्र नेता शुभम के अनुसार उनकी मांग हैं कि –

-प्रदेश में छात्र संघ चुनावों की बहाली -छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए छात्र संघ चुनाव तुरंत कराए जाएं।
-राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना – राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदेश की मातृभाषा राजस्थानी के लिए पृथक विभाग का गठन किया जाए।

यह भी पढ़ें -Ex CM गहलोत बोले-मानगढ़ धाम पर केंद्र की नीयत उजागर, भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक

यह भी देखें –जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ravindr Bhati protest

उदयपुर कोर्ट से विधायक रविन्द्र भाटी कोविड आंदोलन मामले में दोषमुक्त

Shubham Rewad

जयपुर में आमरण अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ ने इलाज लेने से किया इंकार और जल भी त्यागा

smart phone and cyber fraud

Smart Phone में जरुरी जानकारी Save नहीं करें, हो सकते हैं Cyber ठगी के शिकार

Rahul Gandhi

“RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोला हमला

Ashok Gehlot

Ex CM गहलोत बोले-मानगढ़ धाम पर केंद्र की नीयत उजागर, भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक

Masoud Pezeshkian

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की घटाई तकात! IRGC चीफ करेंगे अमेरिका से बातचीत

AAP

ब्यावर में श्री सीमेंट पर कथित प्रदूषण के आरोप, AAP ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ayurved laboratary

आयुर्वेद रसायनशाला को PPP मॉडल पर सौंपने की तैयारी? कांग्रेस का विरोध

Turbulance in air india

ऊंचाई से अचानक नीचे आया विमान, लगे झटके, छत पर पड़ी दरार, 12 यात्री घायल

2

2