KBP Times

श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर; सेवा कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा

Organization meeting in ajmer

Organization meeting : श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की सितम्बर माह की मासिक बैठक श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, रेलवे सर्कुलर रोड अजमेर में संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सेवा कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

ईश वंदना के साथ हुआ बैठक का शुभारंभ

संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद महासचिव द्वारा पिछली मासिक बैठक की कार्यवाही का वाचन कर पुष्टि कराई गई। बैठक में सितम्बर माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। इनमें जंवरीलाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, सुबोध कुमार गर्ग, अरुण कुमार गुप्ता, दीपेश शर्मा, के.के. गोस्वामी, गिरधर गोपाल गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, जगदीश भंसाली, रमेशचंद अग्रवाल और अशोक टांक शामिल रहे। सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर एवं शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

नए सदस्य एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल का स्वागत

बैठक में संस्था के नए सदस्य एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी सदस्यों से उनका परिचय कराया गया।

50वें स्थापना दिवस तक जारी रहेंगे सेवा कार्य

संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की कार्यकारिणी ने बड़े स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है, जो संस्था के 50वें स्थापना दिवस 5 दिसंबर तक लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि सितम्बर माह का सेवा कार्य संस्था कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल के सौजन्य से किया गया। साथ ही उन्होंने 16 अगस्त को आयोजित आमसभा एवं वर्षाकालीन गोठ (पिकनिक) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

16 नए सदस्यों को जोड़ने का किया आह्वान

महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से आने वाले समय में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में संस्था में 84 वार्षिक सदस्य और 6 आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने संस्था में रिक्त 16 सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्यों ने दी प्रस्तुति

बैठक के दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जगदीश भंसाली द्वारा ओम उच्चारण, हास्यासन और ताली वादन से की गई। उन्होंने इनके लाभों की जानकारी भी दी। इसके बाद के.जे. ज्ञानी, उमेशचंद गुप्ता, नंदकिशोर गर्ग, प्रवीण श्रीवास्तव, बालकिशन खंडेलवाल, डॉ. नंदलाल झामरिया, विष्णु अवतार गोयल और शैलेंद्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत एवं ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किए।

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

बैठक में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल और जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेशचंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के.जे. ज्ञानी एवं कमल किशोर गर्ग सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गर्ग, डॉ. नंदलाल झामरिया, द्वारका प्रसाद माथुर, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, गिरधर गोपाल गोयल, अनिल कुमार गोयल, महेंद्र जैन मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत, बंसीलाल अग्रवाल, दीपक कुमार शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –राजस्थान कांग्रेस – कद, कुर्सी और गलत फैसले? गहलोत–पायलट टकराव… कितना नुकसान?

यह भी देखें – जयपुर अग्रवाल शिक्षा समिति चुनाव 2026 | 31 पदों पर मतदान पूरा, देर शाम आएंगे नतीजे | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2