KBP Times

शिया मुस्लिम महासभा ने की मोहर्रम पर सुरक्षा, चिकित्सा एवं बिजली-पानी व्यवस्थाओं की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Shia muslim give gyapan

Shia : राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन भेजकर मोहर्रम पर्व के 72 दिवसीय शोक काल – अय्याम-ए-अज़ा के दौरान समस्त राजस्थान में सुरक्षा, चिकित्सा एवं एम्बूलैंस, बिजली, पानी व सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर अजमेर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रब नवाज जाफरी ने किया।

72 दिन गम के

शिया धर्मगुरु मौलाना जिशान हैदर जैदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मोहर्रम जून-जुलाई 2026 से शुरू होकर 8 रबीउल अव्वल तक लगातार 72 दिनों तक शोक मनाया जाएगा। ये 72 दिन कोई त्यौहार नहीं, बल्कि हज़रत इमाम हुसैन अ.स. की शहादत की याद में मनाए जाने वाले गम के दिन हैं।

शोक में 3 मुख्य जुलूस दिवस
महासभा ने जिन 3 तारीखों पर विशेष व्यवस्था मांगी है- 10 मोहर्रम / 25 जून 2026 अनुमानित – यौम-ए-आशूरा,  03 अगस्त 2026 अनुमानित – चेहल्लुम,  21 अगस्त 2026 अनुमानित – अलविदाई जुलूस – 72 दिनों के शोक का समापन

सुरक्षा और व्यवस्था

प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रब नवाज जाफरी ने कहा, हमने सीएम साहब से आग्रह किया है कि पूरे 72 दिनों के शोक काल में बिजली-पानी-सफाई बाधित न हो। 3 मुख्य जुलूसों पर विशेष पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, चिकित्सा दल के साथ एम्बूलैंस एवं महिला चिकित्सक तैनात हों। जिलाध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन ने कहा, इन 3 तारीखों के अलावा हर जिले में स्थानीय परम्परा के अनुसार निकलने वाले जुलूसों पर भी पूरी व्यवस्था और विशेष इंतजाम हों। ज्ञापन में यह भी दोहराया गया कि हिन्दुस्तान का शिया मुस्लिम हमेशा देशभक्ति में अग्रणी रहा है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का हर कदम पर साथ देता आया है।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में शिया धर्मगुरु मौलाना शमीमुल हसन, मौलाना इरफान हैदर, महासचिव सैय्यद आसिफ अली, जिला उपाध्यक्ष सैय्यद इज़हार हुसैन, संगठन सचिव दिलावर अब्बास और मुजफ्फर अब्बास शामिल थे।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर सचिन पायलट-डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- बोझ जनता की…

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2