KBP Times

पति बना प्यार में रोड़ा, प्रेमी संग पत्नी ने रची मौत की साजिश, अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची तो सामने आई सच्चाई

Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली. मजदूरी दिलाने का झांसा देकर पति को खेत में ले जाया गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने महज 48 घंटे में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

15 साल पुराने रिश्ते का हुआ दर्दनाक अंत
जालोर के सरहद मडला क्षेत्र में 24 जून को एक खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान पाली जिले के रानीगांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र कुमार मीणा के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. एफएसएल, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान पुलिस को सबसे पहले मृतक की पत्नी ममता पर शक हुआ, क्योंकि वह पति के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची थी. मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस रमेश कुमार मीणा और अभिषेक मीणा तक पहुंची. पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि पूरी साजिश मृतक की पत्नी ममता ने रची थी. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जालोर एसपी मोटाराम के अनुसार राजेंद्र और ममता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं. पिछले 8 से 10 महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते ममता अपने पीहर में रह रही थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती रमेश कुमार मीणा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन राजेंद्र उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा था. इसी कारण उसकी हत्या की साजिश रची गई.

मजदूरी का झांसा देकर लेकर गए
रमेश मीणा ने अपने रिश्तेदार अभिषेक को भी अपनी साजिश में शामिल किया. दोनों राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए. रास्ते में उसे कई बार शराब पिलाई गई.जब वह पूरी तरह नशे में हो गया तो उसे मडला गांव के पास एक खेत में ले जाकर लाठियों से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए गए. पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया गया और शव खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए.

48 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता
मृतक की मां सारकी देवी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जालोर पुलिस ने एफएसएल, एमओबी, साइबर सेल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से महज 48 घंटे में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया. इस कार्रवाई में आहोर थाना, भाद्राजून थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था.

यह भी पढ़ें: UP में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड चलाएगी मुस्लिम जागरुकता अभियान, नई दिल्ली में होगी नेशनल मीटिंग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2