KBP Times

PTI भर्ती- 2022 का बड़ा फर्जीवाड़ा,डमी कैंडिडेट और बैक डेट मार्कशीट से बने सरकारी टीचर पर FIR की दर्ज

PTI भर्ती- 2022: डमी कैंडिडेट बने सरकारी टीचर पर FIR की दर्ज

PTI भर्ती- 2022: राजस्थान में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI भर्ती- 2022) में जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।। शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) सीधी भर्ती- 2022 में बैक डेट की फर्जी मार्कशीट लगाकर दो युवकों ने नियमों का उल्लंघन तो किया हि और डमी कैंडिडेट के साहारे सरकारी टीचर कि नोकरी हासिल कर ली।अब इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच का भी दायरा और बढ़ा दिया है

 फर्जीवाड़ा से बने टीचर

एसओजी के अनुसार दोनों आरोपियों ने डमी कैंडिडेट बैठाकर एग्जाम पास करने के साथ ही बैक डेट में बनवाई फेक मार्कशीट लगाकर गवर्नमेंट जॉब हासिल की थी। बैक डेट में मार्कशीट जारी करने वाली दोनों यूनिवर्सिटी रविन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल (एमपी) और श्री सत्य सांई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मेडिकल साइंस भोपाल (एमपी) के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये एग्जाम (PTI भर्ती- 2022)राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित हुआ था। और एसओजी को ये सूचना मिली कि एग्जाम में फर्जीवाड़ा कर कई कैंडिडेट ने गवर्नमेंट जॉब हासिल की है। जब जांच हुई तो दो कैंडिडेट रडार पर चढ़े जिन्होंने खुद की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर एग्जाम को पास की थी दोनों कैंडिडेट के एग्जाम डॉक्यूमेंट मंगवाकर जांच की गई जिसमें सिग्नेचर मिसमैच होने  से पता चला कि डमी कैंडिडेट बैठाकर दोनों आरोपियों ने एग्जाम पास किया था

यह भी पढ़ें : जयपुर में संविधान पर सियासी संग्राम, डोटासरा बोले “…आखिरी बूंद तक करेंगे रक्षा”

दोनों आरोपियों ने बैक डेट की दी थी मार्कशीट

एसओजी कि जांच में सामने आया कि इन दोनों आरोपियों ने अपने आवेदन के समय बीपीएड कोर्स डिग्री में जिस कॉलेज का नाम भरा था वो दूसरी यूनिवर्सिटी की मार्कशीट दी थी। जब मार्कशीट चैक कि गई तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने (PTI भर्ती- 2022) में दो यूनिवर्सिटी से बैक डेट में फेक मार्कशीट जारी करवाई थी। और अब दोनों आरोपी कैंडिडेट व दोनों यूनिवर्सिटी के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।

यह भी देखें : संविधान के 77 साल: आज का हिंदुस्तान क्या सोचता है? | Republic Day Specia

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2