KBP Times

महिला आरक्षण बिल गिरने पर राजस्थान में गरमाई सियासत, बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने जमकर बोला हमला

Women Reservation Bill Controversy

Women Reservation Bill Controversy:राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि विपक्ष का व्यवहार हमेशा महिला विरोधी रहा है. कांग्रेस महिलाओं को साइलेंट वोटर मानकर चलती थी. शाह बानो के केस में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया और उसके अधिकार का हनन कर दिया. ये उसका हक था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बदलने के लिए संविधान में संशोधन कर दिया. मुस्लिम बहनों को तीन तलाक का दर्द झेलना पड़ता था विपक्ष ने इसको समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया जबकि पीएम मोदी ने समाप्त किया. उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जीने का अवसर दिया. अभी जो ये बिल लाया गया था इसमें विपक्ष को समर्थन करना चाहिए था. उसमें कांग्रेस ने हठधर्मी दिखाई है.

“यह कोशिश पूरी तरह विफल साबित हुई”
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आज उनकी यह कोशिश पूरी तरह विफल साबित हुई. कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की पक्षधर रही है, क्योंकि यह देश की महिलाओं का अधिकार है और उन्हें मिलकर रहेगा. लेकिन भाजपा सरकार ने इस महत्वपूर्ण विषय को भी राजनीति का माध्यम बना दिया. इसे 2011 की जनगणना और उससे जुड़े परिसीमन से जोड़ना उनकी वास्तविक मंशा और सोच को उजागर करता है.

उन्होंने आगे लिखा कि संशोधन विधेयक का गिरना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. महिलाओं के नाम पर संविधान को कमजोर करने के लिए जिस असंवैधानिक तरीके का सहारा लिया गया, उसे देश ने नकार दिया है. आज देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं की एकजुटता ने लोकतंत्र की मूल भावना और देश की अखंडता की रक्षा की है. यह एकजुटता ही है जिसने संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का कार्य किया है.

“लोग इनकी चालों को जानते हैं”
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कहा कि उन्होंने पूरे देश को गुमराह किया और ऐसे हालात पैदा किए कि यह बिल पास न हो और विपक्ष पर आरोप लगाया जाए. देश के लोग समझते हैं. 2023 में इस कानून को पक्ष और विपक्ष ने मिलकर पास किया था. उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी. दक्षिण राज्य और पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाना चाहिए था. लोग इनकी चालों को जानते हैं.

यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक पर राजस्थान में सियासत, टीकाराम जूली ने खड़े किए सवाल, मंत्री बेढम ने किया पलटवार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2