Kota News: राजस्थान के कोटा में सरकारी वाहनों के दुरुपयोग का अब खुलकर विरोध होने लगा है. शहर के युवाओं की टीम नायक ने इसको लेकर आवाज उठाई है, साथ ही अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. टीम का कहना है यदि कोई भी अधिकारी चाहे वो कोटा विकास प्राधिकरण का हो या फिर नगर निगम या किसी अन्य सरकारी विभाग से जुड़ा हुआ हो वो सरकारी वाहन का निजी या घरेलू उपयोग नहीं कर सकता, वो अधिकारी अगर ऐसा करता पाया गया तो टीम नायक उसे मौके पर ही रोकेगी.
“सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं“
टीम नायक (Team Nayak) के सदस्य शशांक शर्मा ने कहा कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम जनहित में यह अभियान चला रहे हैं. टीम नायक के सदस्यों ने साफ तौर पर कहा कि यह कार्रवाई किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रहेगी. आरएएस, आईएएस, पुलिस अधिकारी या किसी भी स्तर के अधिकारी अगर सरकारी वाहन में निजी कार्य करते या फिर परिवार के साथ सफर करते मिलते हैं तो वाहन को रोककर अधिकारी के परिवार को सड़क पर उतारा जाएगा. इसके बाद सरकारी वाहन को संबंधित विभाग में भेज दिया जाएगा.
“सरकारी संसाधन किसी निजी उपयोग के लिए नहीं“
उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधन जनता की सेवा के लिए होते है, किसी निजी उपयोग के लिए नहीं. बता दें कि शहर के युवाओं के यह टीम (Team Nayak) जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का काम कर रही है. उनका कहना है कि चाहे सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष, किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा.
कोटा में मृत गायों के मुद्दे पर भड़के लोग, Vasundhara Raje ने अधिकारियों को लगाई फटकार || KBP TIMES



