KBP Times

‘जनता को पानी नहीं दे सकते तो मेरे दफ्तर का कनेक्शन भी काट दो’, विधायक नौक्षम चौधरी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Nauksham Chaudhary

Nauksham Chaudhary: राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने पर गांव-गांव घूम रहा विकास रथ जब कामा पहुंचा, तो कार्यक्रम के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। जनसंवाद में महिलाओं ने पानी की गंभीर किल्लत का मुद्दा उठाते हुए बताया कि कई वार्डों में पिछले छह दिनों से जलापूर्ति नहीं हुई है। यह सुनते ही मौके पर मौजूद विधायक नौक्षम चौधरी (Nauksham Chaudhary) का सख्त रुख देखने को मिला।

पानी के मुद्दे पर अधिकारियों को लगाई फटकार

विधायक नौक्षम चौधरी (Nauksham Chaudhary) ने तत्काल जलदाय विभाग के अधिकारी को फोन कर कड़े शब्दों में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब हर वार्ड की महिलाएं पानी की समस्या से जूझ रही हैं, तो यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। विधायक ने साफ कहा, “अगर जनता प्यासी रह सकती है, तो मेरे दफ्तर का पानी भी बंद कर दो।” साथ ही निर्देश दिए कि अधिकारी अगले ही दिन सभी वार्डों का दौरा कर जमीनी हालात की जांच करें और समस्या का तुरंत समाधान करें।

ये भी पढ़े: “हमें बचा लीजिए…”, भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं ने लगाई गुहार

नए साल में बदलेगा कामा का नाम, बनेगा ‘कामवन’

अधिकारियों को सख्त हिदायत देने के बाद विधायक ने जनता को एक बड़ी सौगात भी दी। उन्होंने घोषणा की कि नए साल में कामा का नाम बदलकर ‘कामवन’ किया जाएगा। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक पहचान को नया जीवन मिलेगा। विधायक ने कहा कि विकास के साथ-साथ जनता की बुनियादी जरूरतों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2