KBP Times

Jaipur: अजमेर रोड पर फिर लगी भीषण आग: JCB वर्कशॉप में हादसा, LPG टैंकर ब्लास्ट वाले इलाके में दहशत

Jaipur JCB workshop fire
Jaipur: राजधानी जयपुर में अजमेर रोड पर एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई है। सोमवार शाम भांकरोटा थाना क्षेत्र में महापुरा मोड़ के पास स्थित राजेश मोटर्स के JCB वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 5 किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल के ठीक पास डी-मार्ट, धराव स्कूल और तीन पेट्रोल पंप स्थित हैं। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत अजमेर रोड की एक लेन पर यातायात रोक दिया और आसपास के पेट्रोल पंपों को अस्थायी रूप से बंद करवाया गया।
वर्कशॉप में मौजूद 80 कर्मचारी, 12 का रेस्क्यू 
घटना के समय JCB कंपनी परिसर में करीब 80 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। हालांकि, 12 कर्मचारी वर्कशॉप के अंदर फंस गए, जिन्हें सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वर्कशॉप में रखा फर्नीचर, टायर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, लगभग 5000 लीटर केमिकल, ग्रीस, तेल, कई जेसीबी मशीनें और उनके पार्ट्स पूरी तरह जलकर राख हो गए।
15 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू
सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब 10 बजे वर्कशॉप के एक हिस्से में दोबारा आग भड़क उठी, जिसे मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत बुझा दिया। हालांकि देर रात तक केमिकल और ऑयल से भरे ड्रम रुक-रुककर जलते रहे, जिससे फायर ब्रिगेड को मौके पर ही तैनात रहना पड़ा।
थानाप्रभारी का बयान
भांकरोटा थानाप्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे JCB वर्कशॉप के एक हिस्से में आग लगी। शुरुआत में धुएं का गुबार उठा और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।
स्थानीय लोगों में दहशत
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं उनके घरों से साफ दिखाई दे रहा था। एक निवासी ने कहा कि यह हादसा उतना ही भयानक लग रहा था, जितना पहले इसी इलाके में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का दृश्य। जब फायर ब्रिगेड के वाहनों में पानी खत्म हुआ तो आसपास के लोगों ने टैंकरों में पानी भरवाने में मदद की। गौरतलब है कि यह वही इलाका है, जहां कुछ समय पहले एलपीजी टैंकर में भीषण ब्लास्ट हुआ था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें:

बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2