KBP Times

डूंगरपुर बैठक में भिड़े BJP और BAP सांसद, आदिवासी राजनीति की बढ़ती टेंशन आई सामने

BJP vs BAP

BAP vs BJP : डूंगरपुर में जिला विकास समन्वय और मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग उस वक्त विवाद में बदल गई, जब BJP सांसद मन्नालाल रावत और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत आमने-सामने आ गए। मीटिंग के दौरान राजकुमार रोत ने आदिवासी इलाकों से जुड़े मुद्दे उठाने शुरू किए, जिस पर मन्नालाल रावत ने कहा कि मीटिंग एजेंडा के हिसाब से चलेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो गई और मामला तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि सिक्योरिटी को बीच-बचाव करना पड़ा।

धमकी के आरोप और दोनों पक्षों की अलग-अलग सफाई

विवाद के दौरान BAP विधायक उमेश डामोर ने भी “लड़ना है तो बाहर आ जा” कह दिया, जिससे माहौल और गरमा गया। मीटिंग के बाद राजकुमार रोत ने आरोप लगाया कि वह कमेटी के चेयरमैन हैं और आदिवासी मुद्दे उठाना उनका हक है, लेकिन भाजपा सांसद की तरफ से बार-बार उन्हें रोका गया। वहीं मन्नालाल रावत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि BAP नेताओं ने मीटिंग में लिमिट क्रॉस की, गलत भाषा का इस्तेमाल किया और दिशा की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

आदिवासी वोट बैंक की लड़ाई, BAP बनी बड़ी चुनौती

असल में यह विवाद सिर्फ एक मीटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे दक्षिण राजस्थान की आदिवासी राजनीति है। इन इलाकों में भाजपा लंबे समय से काम कर रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारतीय आदिवासी पार्टी तेजी से मजबूत हुई है। 2018 में BTP नाम से शुरू हुई पार्टी का वोट शेयर 0.72 फीसदी था, जो 2023 में बढ़कर 2.33 फीसदी हो गया। 2023 विधानसभा चुनाव में BAP ने 3 सीटें जीतीं और 2024 लोकसभा चुनाव में बांसवाड़ा से सांसद भी बनाया। यही बढ़ती ताकत अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बनती नजर आ रही है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2