KBP Times

भरतपुर में 2 व्यापारियों को बदमाशों ने मारी गोली, कैश से भरा बैग छीना, पूर्व CM बोले-कानून का डर शून्य…

Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को दो व्यापारियों को गोली मारने का मामला सामने आया है. महज आधे घंटे के अंदर नकाबपोश बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर व्यापारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. पहले वारदात के दौरान किराना व्यापारी से 60 हजार रुपये लूट लिए गए. दूसरी वारदात में एक बर्तन व्यापारी से 5 लाख रुपये लूटने की कोशिश की गई लेकिन जब बदमाश नाकाम रहे तो उसे पेट में गोली मार दी. दोनों व्यापारियों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से बर्तन व्यापारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद शहर के व्यापारियों में गुस्सा है. मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. मुख्यमंत्री के अपने गृह क्षेत्र भरतपुर में महज 30 मिनट के भीतर दो व्यापारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलना साफ दिखाता है कि भाजपा सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है.अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून का डर शून्य. जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़, सरकार आंखें मूंद कर बैठी है.आखिर प्रदेश इस लापरवाही की कितनी बड़ी कीमत चुकाएगा?

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot X Post

किराना व्यापारी से 60 हजार रुपये छीने
पहले मामले में घायल व्यापारी प्रमोद मित्तल मथुरा गेट इलाके में किराणा की दुकान चलाते हैं. शनिवार रात को करीब 9 बजे प्रमोद और उनका बेटा निशांक दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी बिजलीघर चौराहे के पास एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनसे रूपयों का बैग देने के लिए कहा. प्रमोद ने जान बचाने के लिए बिना विरोध किए ही 60 हजार रुपये से भरा बैग बदमाशों को दे दिया. इसके बाद बदमाशों ने 3 राउंड फायर किए, इस दौरान एक गोली प्रमोद के कंधे के पास जाकर लगी और बदमाश बैग लेकर भाग गए. निशांक ने खून से लथपथ पिता को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया.

बर्तन व्यापारी की पेट में मारी गोली
वहीं दूसरे मामले में बर्तनों की दुकान चलाने वाले चंद्रभान कोई प्लॉट खरीदने के लिए मथुरा से 5 लाख रूपये उधार लेने गए थे. रात साढ़े 9 बजे के करीब जब वो भरतपुर लौट रहे थे, बदमाशों ने उन्हें सुभाष नगर के अनोखी होटल के पास रोक लिया और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. चंद्रभान ने हिम्मत दिखाते हुए बैग को पकड़े रखा, बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी. लेकिन जब गोली मारने के बाद भी बदमाश बैग छीनने में सफल नहीं हुए तो भाग निकले. चद्रभान को पहले अरबीएम अस्पताल में भर्ती कराय गया था, लेकिन बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया.

मामले पर क्या बोली पुलिस?
वहीं दोनों वारदातों की जानकारी जब शहर के व्यापारियों को हुई तो वो आरबीएम अस्पताल में जमा हो गए. उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. मामले पर एसपी राजेश कुमारी मीणा का कहना बै कि दोनों घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है. बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें काम कर रही है. बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास, शहर के दक्षिणी एवं उत्तरी छोर आपस में जुड़ेगें

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2